मल्ला महल में भव्य दीपोत्सव, दीपों से साकार हुआ ‘विकसित भारत 2047’।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट  

 

                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

मल्ला महल में भव्य दीपोत्सव, दीपों से साकार हुआ ‘विकसित भारत 2047′

 

 

          अल्मोड़ाः 17 सितंबर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा गुरुवार को ऐतिहासिक मल्ला महल में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा मल्ला महल दीपों और रंगोली से जगमगा उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

 

दीप एवं अल्पना के माध्यम से ‘विकसित भारत 2047’ की संकल्पना को साकार किया गया। वहीं, दीपों से ‘आशीर्वाद का दिया’ की आकर्षक आकृति तैयार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। मल्ला महल परिसर में विभिन्न रंगोलियों और दीप सज्जा ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

 

           कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से साकार होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के माध्यम से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

 

         भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणास्रोत है। ‘सेवा समर्पण के 25 वर्ष—सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित यह दीपोत्सव जनभागीदारी और सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता निरंतर सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।

 

     इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह मेहरा, नगर निगम अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, ललित लटवाल, बिट्टू कर्नाटक, सुभाष पांडे ,मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट,नवीन बिष्ट,संजय बिष्ट, जिला पदाधिकारी प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, धर्मेंद्र बिष्ट, मनीष जोशी (मंटू), सौरभ वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, मनोज जोशी,गिरीश खोलिया, रमेश धपोला, रणजीत भंडारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पालीवाल, दिनेश मठपाल, दीपा अधिकारी, नेहा उप्रेती, दीपा पांडे, आनंद भोज,नगर अध्यक्ष कमला तिवारी, ममता साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज भाकुनी, नमन गुरुरानी चंदन भाकुनी, नीरज सांगा, शुभम रौतेला, दिनेश पांडे, प्रेम लटवाल, आनंद कनवाल, पार्षद संजय जोशी, अमित साह, पूनम त्रिपाठी, अजीत पवार, कैलाश गुरुरानी, जगत तिवारी, बीना नयाल, जगमोहन बिष्ट, कृष्ण बहादुर, जगदीश चौहान, मनोज तिवारी, सुनील कर्नाटक, जगत भट्ट, जगदीश नगरकोटी, पंकज जोशी, अरुण वर्मा, राजीव गुरुरानी, निशा बिष्ट, रक्षित कार्की, राजीव राज, रमेश मेर, भीमा पवार, इंदर नेगी सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

       

 

        दीपों की रोशनी से सजे मल्ला महल में आयोजित इस दीपोत्सव ने सेवा, संकल्प और विकसित भारत के संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाया।

  • Related Posts

    दस साल से एक ही एजेंडा

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                             (नयाअध्याय, उत्तराखण्ड) 

    आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में जिला स्तरीय विज्ञान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कानड नगर परिषद के खिलाफ युवाओं ने खुला मोर्चा, ओर साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर जताया आक्रोश।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 2 views
    कानड नगर परिषद के खिलाफ युवाओं ने खुला मोर्चा, ओर साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर जताया आक्रोश।

    सादगी को ही समझदारी समझना

    • By User
    • September 21, 2026
    • 7 views
    सादगी को ही समझदारी समझना

    ”खुद को दबाव से दूर रखो!”

    • By User
    • September 21, 2026
    • 10 views
    ”खुद को दबाव से दूर रखो!”

    दस साल से एक ही एजेंडा

    • By User
    • September 21, 2026
    • 10 views
    दस साल से एक ही एजेंडा

    सशक्त हस्ताक्षर की 52 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न 

    • By User
    • September 21, 2026
    • 9 views
    सशक्त हस्ताक्षर की 52 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न 

    कुलपति चयन: विद्वता का सम्मान या जुगाड़ का पुरस्कार?

    • By User
    • September 21, 2026
    • 9 views
    कुलपति चयन: विद्वता का सम्मान या जुगाड़ का पुरस्कार?