रचना गौतम
(सचिव)
विश्व हिन्दू रक्षा परिषद
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
देश में पहली बार लखनऊ में 4 अक्टूबर को होगा ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू प्रतिनिधि महासम्मेलन, 21 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल : गोपाल राय
लखनऊ से आगरा तक निकली “जागो हिन्दू जागो यात्रा”
आगरा में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का हुआ जोरदार स्वागत।
रविवारः विश्व हिंदू रक्षा परिषद् (VHRP) द्वारा लखनऊ से आगरा जनपद तक “जागो हिन्दू जागो यात्रा” का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज में जागरूकता, संगठनात्मक एकता तथा सांस्कृतिक एवं धार्मिक मूल्यों के प्रति जनजागरण करना था।
विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि यह यात्रा हिंदू समाज को सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करने और युवाओं को अपने धर्म, संस्कृति एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान विशेष रूप से बहन-बेटियों को प्रेम संबंधों के नाम पर होने वाले छल, लव जिहाद तथा जबरन धर्मांतरण जैसे विषयों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
यात्रा के माध्यम से महिलाओं एवं युवतियों से सतर्क रहने, सही जानकारी रखने तथा किसी भी प्रकार के दबाव, प्रलोभन या धोखे की स्थिति में अपने परिवार और प्रशासन से संपर्क करने का आह्वान किया गया।
यात्रा के दौरान गोपाल राय ने कहा कि “बढ़ते लव जिहाद” और जबरन धर्मांतरण को लेकर हमने “जागो हिन्दू जागो यात्रा” का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि मैं हिंदू समाज को इस यात्रा के माध्यम से यह संदेश देना चाहता हूँ कि हिंदू समाज सामाजिक एवं सांस्कृतिक चुनौतियों के प्रति जागरूक रहे और अपनी आने वाली पीढ़ियों को धर्म एवं संस्कृति से जोड़कर रखे।
उन्होंने कहा कि जिहादी ताकतों की गतिविधियाँ चिंता का विषय हैं और समाज को सतर्क एवं संगठित रहने की आवश्यकता है। राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक हिंदू को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकता ही राष्ट्र की शक्ति है और समाज के प्रत्येक वर्ग को अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना चाहिए।
गोपाल राय ने कहा कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद् का संकल्प हिंदू समाज को संगठित, जागरूक और सशक्त बनाना है।
यात्रा के दौरान गोपाल राय ने बताया कि आगामी 4 अक्टूबर 2026 को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू प्रतिनिधि महासम्मेलन एवं सनातन गौरव सम्मान कार्यक्रम का लखनऊ में आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश और विदेश के हिंदू प्रतिनिधियों, संतों, धर्माचार्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाना, सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विषयों पर चर्चा करना, हिंदू समाज में संगठन, एकता और जनजागरण को बढ़ावा देना तथा सनातन धर्म, संस्कृति और समाज के लिए योगदान देने वाले व्यक्तियों को “सनातन गौरव सम्मान” से सम्मानित करना है।
कार्यक्रम में संगठन की भावी योजनाओं, सामाजिक अभियानों और सांस्कृतिक पहलों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बताया गया कि इस ऐतिहासिक महासम्मेलन में 21 देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
यात्रा में प्रमुख रूप से मनीष राय, प्रियंका ठाकुर, बादल यादव, पंकज अग्रवाल, ओम शंकर गुप्ता, अनिल यादव एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
📍 स्थान एवं समय
स्थान: होटल लेमन ट्री, खंदारी, आगरा
समय: दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक







