भाजपा व सेवा संकल्प अभियान” समाचारों का बहिष्कार! कलेक्टर नहीं हटे तो पत्रकारों का चरणबद्ध आंदोलन जारी, CM को ज्ञापन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराजग।

Spread the love

 

संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार

 

                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

भाजपा व “सेवा संकल्प अभियान” समाचारों का बहिष्कार! कलेक्टर नहीं हटे तो पत्रकारों का चरणबद्ध आंदोलन जारी, CM को ज्ञापन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराजग।

 

 

 

 

आगर मालवा: कलेक्टर डॉ. शेरसिंह मीणा के व्यवहार एवं कार्यप्रणाली को लेकर आगर शहर के पत्रकारों की नाराजगी अब आंदोलन के रूप में सामने आने लगी है। कलेक्टर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर को हटाने की मांग की गई थी, लेकिन ज्ञापन सौंपे जाने के करीब एक सप्ताह बाद भी कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आने से पत्रकारों ने अब अगला कदम उठाने का निर्णय लिया है। रविवार को आगर शहर के पत्रकारों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर अब तक हुई कार्रवाई और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। पत्रकारों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी बैठक तक भाजपा से जुड़े कार्यक्रमों तथा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ से संबंधित समाचारों का बहिष्कार किया जाएगा।

 

            पत्रकारों का कहना है कि कलेक्टर के व्यवहार और कार्यप्रणाली को लेकर पूर्व में भी आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है। इसी क्रम में पत्रकारों ने कलेक्टर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद 13 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगर आगमन के दौरान पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर को हटाने की मांग की थी। पत्रकारों के अनुसार मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखे जाने के बावजूद एक सप्ताह बीतने पर भी कलेक्टर को हटाने के संबंध में कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। बैठक में पत्रकारों ने कहा कि वे अपनी मांग को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते रहेंगे। यदि कलेक्टर को हटाने की मांग पर कार्रवाई नहीं होती है तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। आंदोलन का स्वरूप और आगामी कार्यक्रम पत्रकारों की अगली बैठक में तय किए जाएंगे। पत्रकारों के इस फैसले के बाद आगर में प्रशासन और स्थानीय पत्रकारों के बीच चल रहा विवाद अब एक नए चरण में पहुंच गया है। भाजपा से जुड़े कार्यक्रमों और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के समाचारों के बहिष्कार के निर्णय को लेकर स्थानीय राजनीतिक एवं प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि