ग्राम प्रधानो की समस्याओं को लेकर हवालबाग प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, 22 सितंबर को जिला मुख्यालय में करेंगे धरना-प्रदर्शन।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट  

 

                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

ग्राम प्रधानो की समस्याओं को लेकर हवालबाग प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, 22 सितंबर को जिला मुख्यालय में करेंगे धरना-प्रदर्शन।

 

 

अल्मोड़ाः  ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर हवालबाग ग्राम प्रधान संगठन ने सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन ने कहा कि प्रधानों की समस्याओं को लेकर लंबे समय से शासन-प्रशासन से वार्ता और पत्राचार के माध्यम से समाधान की मांग की जाती रही है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाई है। संगठन ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है जिस पर प्रदेश प्रधान संगठन के आह्वान पर 22 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में ग्राम प्रधानों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, वार्ड सदस्यों को बैठक भत्ता देने और मानदेय के लिए पृथक फंड की व्यवस्था करने की मांग की गई। इसके अलावा ग्राम पंचायतों को मिलने वाले राज्य एवं केंद्रीय वित्त आयोग के अनुदान में वृद्धि, 73वें संविधान संशोधन के अनुरूप ग्राम पंचायतों को 29 विभागों का हस्तांतरण और विधायक-सांसद निधि की तर्ज पर पंचायत निधि गठित करने की मांग उठाई गई। प्रधानों ने 10 लाख रुपये तक के निर्माण कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों को कार्यदायी संस्था बनाए जाने, सभी ग्राम प्रधानों का स्वास्थ्य बीमा कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वेक्षण में छूटे पात्र परिवारों के नाम ग्राम पंचायतों की आम बैठकों के माध्यम से जोड़ने का अधिकार देने की मांग भी की। संगठन ने कहा कि पंचायतों को पर्याप्त अधिकार और संसाधन मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। ज्ञापन देने वालों में हवालबाग प्रधान संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, महामंत्री विनोद जोशी, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मेहरा, मंत्री प्रमोद जोशी, अनिल टम्टा सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लाखामंडल सेरा मिनी स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन दो दिन तक चला खेलों का महाकुम्भ।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः (नया अध्याय)           लाखामंडल सेरा मिनी स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन दो दिन तक चला खेलों का…

    छात्रसंघ चुनाव को लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण, कुलानुशासक और जिला पुलिस के अधिकारियों की संभावित पदाधिकारियों के साथ बैठक।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                           (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)              …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाखामंडल सेरा मिनी स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन दो दिन तक चला खेलों का महाकुम्भ।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 7 views
    लाखामंडल सेरा मिनी स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन दो दिन तक चला खेलों का महाकुम्भ।

    छात्रसंघ चुनाव को लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण, कुलानुशासक और जिला पुलिस के अधिकारियों की संभावित पदाधिकारियों के साथ बैठक।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 8 views
    छात्रसंघ चुनाव को लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण, कुलानुशासक और जिला पुलिस के अधिकारियों की संभावित पदाधिकारियों के साथ बैठक।

    ग्राम प्रधानो की समस्याओं को लेकर हवालबाग प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, 22 सितंबर को जिला मुख्यालय में करेंगे धरना-प्रदर्शन।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 12 views
    ग्राम प्रधानो की समस्याओं को लेकर हवालबाग प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, 22 सितंबर को जिला मुख्यालय में करेंगे धरना-प्रदर्शन।

    जागतोली दशज्यूला महोत्सव में लोक संस्कृति की छटा महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, अनूप नेगी व कंचन भण्डारी के गीतों पर देर सांय तक झूमे दर्शक।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 9 views
    जागतोली दशज्यूला महोत्सव में लोक संस्कृति की छटा महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, अनूप नेगी व कंचन भण्डारी के गीतों पर देर सांय तक झूमे दर्शक।

    मन्दाकिनी की आवाज के 13वें स्थापना दिवस पर गूंजा क्यूंजा घाटी का लोक स्वर। 

    • By User
    • September 21, 2026
    • 10 views
    मन्दाकिनी की आवाज के 13वें स्थापना दिवस पर गूंजा क्यूंजा घाटी का लोक स्वर। 

    इत्र की खुशबू विदेशों तक, कजीहार की गलियों में विकास की तलाश।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 11 views
    इत्र की खुशबू विदेशों तक, कजीहार की गलियों में विकास की तलाश।