कानड नगर परिषद के खिलाफ युवाओं ने खुला मोर्चा, ओर साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर जताया आक्रोश।

Spread the love

 

संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार

 

              क्ष(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

कानड नगर परिषद के खिलाफ युवाओं ने खुला मोर्चा, ओर साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर जताया आक्रोश।

 

युवाओं ने ज्ञापन देकर बोले- अब जवाबदेही तय हो सीएमओ पर कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन की चेतावनी दी युवाओं ने।

 

                   कानडः नगर परिषद मे बदहाल व्यवस्थाओं और जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को युवाओं का गुस्सा सड़क पर नजर दिखाई दिया

 

   युवाओं ने नगर परिषद के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए झंडा चौक पर एकत्रित होकर पुलिस थाना पंहुचकर तहसीलदार भगीरथ चौहान को ज्ञापन सौंपा।

 

               ज्ञापन के दौरान युवाओं ने नगर में सफाई व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

 

   उनका कहना था कि समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठने के बावजूद यदि समाधान नहीं होता है तो इसका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ता है। युवाओं ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार की मांग की।

 

     साफ-सफाई व्यवस्था सहित नगर की मूलभूत सुविधाओं और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर युवाओं ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की।

 

वहीं सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भी युवाओं ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। युवाओं का कहना था कि नगरवासियों से जुड़ी समस्याओं का समय पर निराकरण होना चाहिए।

 

सफाई व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नगर परिषद की जिम्मेदारी है कि वह समस्याओं का स्थायी समाधान करे और शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए।

 

सीएमओ पर कार्रवाई की मांग व आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन के दौरान युवाओं ने सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

 

युवाओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई और सीएमओ के खिलाफ अपेक्षित कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले दिनों में जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। युवाओं ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर वे आगे भी आवाज उठाते रहेंगे।

 

CMO के खिलाफ कार्रवाई की मांग – युवाओं ने CMO के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी ज्ञापन में प्रमुखता से रखी।ओर युवाओं का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई और CMO के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

ज्ञापन के बाद अब प्रशासन की परीक्षा

 

युवाओं ने अधिकारियो से स्पष्ट किया कि यह केवल ज्ञापन तक सीमित नहीं रहेगा। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में जन आंदोलन किया जाएगा ऐसे में अब प्रशासन और नगर परिषद के खिलाफ युवाओं द्वारा उठाए गए मुद्दों पर क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखने वाली बात होगी।

  • Related Posts

    सादगी को ही समझदारी समझना

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी (कवयित्री, लेखिका व शिक्षिका) रिपोर्टर एवं उद्घोषिका नवापारा-राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)    …

    ”खुद को दबाव से दूर रखो!”

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी (कवयित्री, लेखिका व शिक्षिका) रिपोर्टर एवं उद्घोषिका नवापारा-राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कानड नगर परिषद के खिलाफ युवाओं ने खुला मोर्चा, ओर साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर जताया आक्रोश।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 2 views
    कानड नगर परिषद के खिलाफ युवाओं ने खुला मोर्चा, ओर साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर जताया आक्रोश।

    सादगी को ही समझदारी समझना

    • By User
    • September 21, 2026
    • 5 views
    सादगी को ही समझदारी समझना

    ”खुद को दबाव से दूर रखो!”

    • By User
    • September 21, 2026
    • 10 views
    ”खुद को दबाव से दूर रखो!”

    दस साल से एक ही एजेंडा

    • By User
    • September 21, 2026
    • 10 views
    दस साल से एक ही एजेंडा

    सशक्त हस्ताक्षर की 52 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न 

    • By User
    • September 21, 2026
    • 9 views
    सशक्त हस्ताक्षर की 52 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न 

    कुलपति चयन: विद्वता का सम्मान या जुगाड़ का पुरस्कार?

    • By User
    • September 21, 2026
    • 9 views
    कुलपति चयन: विद्वता का सम्मान या जुगाड़ का पुरस्कार?