ब्यूरो कुमाऊं, दयानन्द कठैत
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“पानी नौला” लोक गीत ने उत्तराखंड संगीत जगत में मचाई धूम।
अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और लोक संगीत को खूबसूरती से प्रस्तुत करने वाला नया लोक गीत “पानी नौला” इन दिनों उत्तराखंड के संगीत जगत में खूब चर्चाओं का विषय बना हुआ है। मुनस्यारी की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता को केन्द्र में रखते हुए,इस गीत की रचना की गई है।
इस गीत को उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका प्रियंका चोपड़ा चम्याल और जाने माने लोक गायक राकेश पनेरू ने अपनी मधुर आवाज दी है। यह गीत खुशाल इंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रकाशित हुआ है और रिलीज होने के बाद से ही ‘यू ट्यूब, इंस्टाग्राम’ सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दर्शकों और श्रोताओं के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।
इस गीत का निर्देशन सैंडी गुसाई ने किया है, जबकि इसके खूबसूरत वीडियो फिल्मांकन क जिम्मेदारी गोविंद नेगी ने निभाई है। गीत में पन्नू गुसाई ने मुख्य अभिनेता तथा दीक्षा तोमक्याल ने मुख्य अभिनेत्री के रूप में प्रभावशाली भूमिका निभाई है।
गीत के मुख्य प्रोड्यूसर कुमुद जोशी एवं रेखा जोशी हैं। गीत की रिकार्डिंग से लेकर फिल्मांकन और पूरी परियोजना को सुव्यवस्थित ढंग आगे बढ़ाने में मैनेजर मनोज चम्याल की अहम भूमिका रही है।
इस गीत का म्यूजिक डायरेक्शन यमनजीत मंगोली ने किया है, जबकि मिक्सिंग एवं मास्टरिंग सुशांत मोहन द्वारा की गई है। गीत की संगीत रचना, गायकी, अभिनय और शानदार लोकेशन के साथ बेहतरीन फिल्मांकन ने इसे एक संपूर्ण आकर्षक प्रस्तुति का रूप दिया है।
गीत में पंकज कार्की के कोरस डांस ग्रुप ने भी अपनी शानदार प्रदर्शन से चार चांद लगाए हैं । विशेष बात यह है कि इस गीत के निर्माण में उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद से जुड़े अनेक कलाकारों और तकनीकी कलाकारों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे यह गीत न केवल उत्तराखंड की लोक संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को व्यापक मंच प्रदान कर रहा है बल्कि प्रदेश के स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को भी सामने लाने का काम कर रहा है।

“पानी नौला” गीत के माध्यम से मुनस्यारी की मनमोहक प्राकृतिक खूबसूरती, उत्तराखंड की लोक संवेदना और पहाड़ की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया के दर्शकों तक पहुंचाने का सुंदर प्रयास किया गया है।







