समस्याओं को लेकर गरजे प्रधान, विकास भवन में किया धरना-प्रदर्शन।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

समस्याओं को लेकर गरजे प्रधान, विकास भवन में किया धरना-प्रदर्शन।

                 अल्मोड़ाः ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिलेभर के ग्राम प्रधान मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। इससे पूर्व ग्राम प्रधानों ने विकास भवन तिराहे से विकास भवन तक रैली निकाली। प्रधानों ने विकास भवन का घेराव कर अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग किए जाने के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। ग्राम प्रधानों ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम प्रधान गांवों के विकास की धुरी हैं। वे ग्रामीणों के सुख-दुख में 24 घंटे साथ खड़े रहते हैं और गांवों के विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। प्रधानों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर लंबे समय से शासन-प्रशासन से वार्ता और पत्राचार के माध्यम से समाधान की मांग की जाती रही है। अगस्त माह में मुख्यमंत्री की ओर से आश्वासन दिया गया था कि अगस्त के अंत तक अधिकांश मांगों पर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन आज तक प्रधानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण प्रदेशभर के प्रधान धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर हुए हैं। प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। उन्होंने ग्राम प्रधानों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि करने, वार्ड सदस्यों को बैठक भत्ता देने तथा मानदेय के लिए पृथक फंड की व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा ग्राम पंचायतों को मिलने वाले राज्य एवं केंद्रीय वित्त आयोग के अनुदान में वृद्धि, 73वें संविधान संशोधन के अनुरूप ग्राम पंचायतों को 29 विभागों का हस्तांतरण और विधायक-सांसद निधि की तर्ज पर पंचायत निधि गठित करने की मांग उठाई गई। प्रधानों ने 10 लाख रुपये तक के निर्माण कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों को कार्यदायी संस्था बनाए जाने, सभी ग्राम प्रधानों का स्वास्थ्य बीमा कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वेक्षण में छूटे पात्र परिवारों के नाम ग्राम पंचायतों की आम बैठकों के माध्यम से जोड़ने का अधिकार देने की मांग भी की। ग्राम प्रधानों ने कहा कि पंचायतों को पर्याप्त अधिकार और संसाधन उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने सरकार से पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की। धरने के बाद सीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। यहाँ धरना प्रदर्शन में सुनील जोशी, देवेंद्र सिंह नयाल, सुनील बाराकोटी, उमेश मेहरा, दीपक सिंह, प्रीति पंत, सुरेश भट्ट, भूपाल बोरा, इन्दर सिंह मनराल, विनोद जोशी, देवेन्द्र मेहरा, चंद्रिका तिवारी, नंदन सिंह फर्त्याल, नवीन भट्ट, बची बोरा, टीका सिंह, मदन सिंह बिष्ट, प्रिया भोज, पंकज रौतेला सहित बड़ी संख्या में प्रधान विभिन्न विकासखण्डों से मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने किया खेती व्यापारिक इकाई का सर्वसम्मति से गठन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने किया खेती व्यापारिक इकाई…

    शोध अनुसंधान के नाम पर हिमालयी समाज के साथ हो रहा है छलावा पुष्कर बिष्ट।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   शोध अनुसंधान के नाम पर हिमालयी समाज के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने किया खेती व्यापारिक इकाई का सर्वसम्मति से गठन।

    • By User
    • September 22, 2026
    • 5 views
    जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने किया खेती व्यापारिक इकाई का सर्वसम्मति से गठन।

    समस्याओं को लेकर गरजे प्रधान, विकास भवन में किया धरना-प्रदर्शन।

    • By User
    • September 22, 2026
    • 9 views
    समस्याओं को लेकर गरजे प्रधान, विकास भवन में किया धरना-प्रदर्शन।

    शोध अनुसंधान के नाम पर हिमालयी समाज के साथ हो रहा है छलावा पुष्कर बिष्ट।

    • By User
    • September 22, 2026
    • 12 views
    शोध अनुसंधान के नाम पर हिमालयी समाज के साथ हो रहा है छलावा पुष्कर बिष्ट।

    रोहित-शिवानी के सुरों पर देर रात तक झूमा जागतोली। 

    • By User
    • September 22, 2026
    • 8 views
    रोहित-शिवानी के सुरों पर देर रात तक झूमा जागतोली। 

    पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण की मांग को लेकर नौवें दिन भी धरना जारी। 

    • By User
    • September 22, 2026
    • 7 views
    पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण की मांग को लेकर नौवें दिन भी धरना जारी। 

    भाजपा नेत्री बचना शर्मा एवं ओमप्रकाश पूर्व ‌युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी ‌भाजपा ने राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े जी को सौंपा चकराता विधानसभा का मांग पत्र लाखामंडल धाम और जौनसार-बावर के विकास की उठाई पुरजोर मांग।

    • By User
    • September 22, 2026
    • 10 views