जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने किया खेती व्यापारिक इकाई का सर्वसम्मति से गठन।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने किया खेती व्यापारिक इकाई का सर्वसम्मति से गठन।

 

मनोज कुमार पाठक अध्यक्ष और कमल उप्रेती सचिव मनोनीत

 

 

           अल्मोड़ाः प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत खेती व्यापारिक इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। खेती में पहली बार व्यापारिक इकाई का गठन होने से स्थानीय व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।

गठन के दौरान मनोज कुमार पाठक को अध्यक्ष, कमल उप्रेती को सचिव, भुवन चंद्र पांडे को उपाध्यक्ष, भुवन चंद्र जोशी को कोषाध्यक्ष, दीप चंद्र जोशी को सह सचिव, पीयूष पाठक को मीडिया प्रभारी तथा करन पाठक को सलाहकार मनोनीत किया गया।

   जिला भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला उपाध्यक्ष रवि बनौला एवं जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार विक्की ने स्थानीय व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को व्यापार मंडल से जोड़ने पर जोर दिया।

जिलाध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि जिला व्यापार मंडल का उद्देश्य जिले के प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ना और व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर मजबूती से उठाना है। लंबे समय से लंबित व्यापारिक इकाइयों का सर्वसम्मति से गठन होना संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    उन्होंने कहा कि जिला भ्रमण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा और जिले की सभी व्यापारिक इकाइयों को सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी विनोद जोशी, जिला उपाध्यक्ष रवि बनौला, जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार विक्की सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    डा. शमशेर सिंह बिष्ट की आठवीं पुन्य तिथि

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       डा. शमशेर सिंह बिष्ट की आठवीं पुन्य…

    समस्याओं को लेकर गरजे प्रधान, विकास भवन में किया धरना-प्रदर्शन।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       समस्याओं को लेकर गरजे प्रधान, विकास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीप टेक क्रांति: भारत की सर्विस इकोनॉमी से बौद्धिक संपदा संचालित वैश्विक नेतृत्व की ओर ऐतिहासिक यात्रा।

    • By User
    • September 22, 2026
    • 13 views
    डीप टेक क्रांति: भारत की सर्विस इकोनॉमी से बौद्धिक संपदा संचालित वैश्विक नेतृत्व की ओर ऐतिहासिक यात्रा।

    डा. शमशेर सिंह बिष्ट की आठवीं पुन्य तिथि

    • By User
    • September 22, 2026
    • 13 views
    डा. शमशेर सिंह बिष्ट की आठवीं पुन्य तिथि

    जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने किया खेती व्यापारिक इकाई का सर्वसम्मति से गठन।

    • By User
    • September 22, 2026
    • 14 views
    जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने किया खेती व्यापारिक इकाई का सर्वसम्मति से गठन।

    समस्याओं को लेकर गरजे प्रधान, विकास भवन में किया धरना-प्रदर्शन।

    • By User
    • September 22, 2026
    • 9 views
    समस्याओं को लेकर गरजे प्रधान, विकास भवन में किया धरना-प्रदर्शन।

    शोध अनुसंधान के नाम पर हिमालयी समाज के साथ हो रहा है छलावा पुष्कर बिष्ट।

    • By User
    • September 22, 2026
    • 12 views
    शोध अनुसंधान के नाम पर हिमालयी समाज के साथ हो रहा है छलावा पुष्कर बिष्ट।

    रोहित-शिवानी के सुरों पर देर रात तक झूमा जागतोली। 

    • By User
    • September 22, 2026
    • 8 views
    रोहित-शिवानी के सुरों पर देर रात तक झूमा जागतोली।