सम्पादकः अजय प्रताप सिंह
(नया अध्याय, दिल्ली)
कानपुर में साहित्यकार सहयोग संगठन का आयोजन संपन्न।
आज दिनांक 22/9/26 दिन मंगल वार को पूर्व पुलिस अधीक्षक अजय कुलश्रेष्ठ जी के संयोजन में साहित्यकार सहयोग संगठन की विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।दीप प्रज्वलन के बाद वाणी वंदना राघव दुबे ने की ।संगठन के फ़ाउंडर मेंबर रत्नेश सिंह ने साहित्यकारों की रचना चोरी की समस्या और रचनाओं के लिए नया प्लेटफ़ॉर्म मिलने के लिये एक अप्लिकेशन तैयार करने का प्रस्ताव रखा और सभी ने एक स्वर में उसका समर्थन किया ।संयोजक अजय कुलश्रेष्ठ जी ने कहा कि आज इस एप्लिकेशन की बहुत आवश्यकता है आप इसे तैयार कीजिए इसमें जहां मेरे सहयोग की आवश्यकता होगी मैं करूँगा ।
इसके बाद सभी साहित्यकारों ने अपनी अपनी रचनाएँ पढ़ी।अजय कुलश्रेष्ठ जी ने सभी की रचनाओं को सराहा और कहा कि इस तरह के आयोजन से आत्मीयता बढ़ती है ।
कुसुम सिंह अविचल, जलन सर्राफ, अवशेष विश्वकर्मा, पी एन शर्मा, अजीत राठौर, राघव दुबे, डॉ. माहे तिलत सिद्दीक़ी, रीता सिंह, अक्षत व्योम, डॉ. राधा शाक्य, कमलेश शुक्ला कीर्ति आदि ने सहभागिता की। अंत में आयोजक डॉ. सुषमा सेंगर ने सभी का आभार व्यक्त किया।







