गोली लगने से युवक की मौत, जेब से मिला कारतूस; तमंचा नदारद।

Spread the love

 

संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह 

 

                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

           गोली लगने से युवक की मौत,

       जेब से मिला कारतूस; तमंचा नदारद।

 

     डेढ़ माह पहले ही जेल से बाहर आया था मृतक,

    घटना की परिस्थितियों ने खड़े किए कई सवाल।

 

 

 

छिबरामऊ/कन्नौज: ग्राम खोजीपुर के मजरा ब्राह्मण नगला में गुरुवार देर रात गोली लगने से 55 वर्षीय राजकिशोर दुबे की मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वह गांव के पास पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी राजकिशोर दुबे काफी समय से अपने बहनोई मनोज दुबे के यहां ब्राह्मण नगला में रह रहा था। बताया गया कि घटना के समय वह शराब के नशे में था। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

जेब से कारतूस मिला, तमंचा नहीं

 

पुलिस को मृतक की जेब से 315 बोर का एक कारतूस मिला है, जबकि घटनास्थल से तमंचा बरामद नहीं हुआ। यही बिंदु अब पुलिस की जांच का अहम हिस्सा बना हुआ है। गोली किस हथियार से चली, घटना के समय मृतक के साथ कौन था और गोली चलने की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं, इन सवालों का जवाब फॉरेंसिक जांच और पुलिस की पड़ताल के बाद ही सामने आएगा।

 

    एसपी विनोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद ही घटना के कारण और परिस्थितियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

हत्या के मामले में साढ़े सात साल जेल में रहा था

 

      बताया गया कि राजकिशोर एक हत्या के मामले में करीब साढ़े सात वर्ष तक जेल में रहा था और लगभग डेढ़ माह पहले ही बाहर आया था। उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। उसका भाई गुल्लू ट्रक चलाता था, जिसकी कैंसर से मौत हो चुकी है। राजकिशोर अपनी बहन के यहां रह रहा था। उसने गांव में अपना अलग मकान भी बनवा रखा था, हालांकि उसके खाने-पीने आदि की व्यवस्था बहन के यहां से ही होती थी।

 

मौत की वजह पर कई सवाल

 

   घटना के बाद मृतक की जेब से कारतूस मिलना और मौके से तमंचा बरामद न होना पुलिस के लिए जांच का महत्वपूर्ण बिंदु है। गोली स्वयं चली, किसी विवाद के दौरान चली या घटना के पीछे कोई अन्य वजह रही—इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना हत्या है, आत्महत्या है या गोली चलने की कोई अन्य परिस्थिति रही, इसका निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की पड़ताल में जुटी है।

  • Related Posts

     आंतरिक सुख निःस्वार्थ भाव में है

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी (कवयित्री, लेखिका व शिक्षिका) रिपोर्टर एवं उद्घोषिका नवापारा-राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   आलेख:  आंतरिक…

    बारिश भी नहीं रोक सकी राष्ट्रगीत की गूंज, तिर्वा में एक स्वर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)        बारिश भी नहीं रोक सकी राष्ट्रगीत की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     आंतरिक सुख निःस्वार्थ भाव में है

    • By User
    • September 25, 2026
    • 0 views
     आंतरिक सुख निःस्वार्थ भाव में है

    गोली लगने से युवक की मौत, जेब से मिला कारतूस; तमंचा नदारद।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 4 views
    गोली लगने से युवक की मौत, जेब से मिला कारतूस; तमंचा नदारद।

    बारिश भी नहीं रोक सकी राष्ट्रगीत की गूंज, तिर्वा में एक स्वर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 13 views
    बारिश भी नहीं रोक सकी राष्ट्रगीत की गूंज, तिर्वा में एक स्वर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’।

    जनहित याचिका के प्रयास से हजारों बच्चों को मिलेगा शिक्षा का अधिकार, विद्यालय का हुआ उच्चीकरण।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 4 views
    जनहित याचिका के प्रयास से हजारों बच्चों को मिलेगा शिक्षा का अधिकार, विद्यालय का हुआ उच्चीकरण।

    शुभ मुहूर्त में हुआ गणेश विसर्जन 

    • By User
    • September 25, 2026
    • 13 views
    शुभ मुहूर्त में हुआ गणेश विसर्जन 

    अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 11 views
    अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।