मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w)6395080071
सेवा संकल्प अभियान के तहत भैंसियाछाना में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 385 लोगों ने किया प्रतिभाग।
अल्मोड़ाः सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत विकासखंड भैंसियाछाना की ग्राम पंचायत हरड़ा, बन्दीखोला में दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल की उपस्थिति में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन गया।
दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि ऐसे बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित 135 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। साथ ही स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें संबंधित विभागों के समक्ष रखीं। कुल 47 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 35 का निस्तारण किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रमाण-पत्रों एवं विभागीय सेवाओं से संबंधित 254 आवेदन/सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, खंड विकास अधिकारी ललित महावर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।








