मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w)6395080071
गुम मोबाइल फोन बरामद करने में
सोमेश्वर पुलिस को मिली सफलता।
CEIR पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल फोन
बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया सकुशल सुपुर्द।
अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, के निर्देशन में जनपद में गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक एवं CEIR पोर्टल की सहायता से गुम मोबाइल फोनों को ट्रेस कर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुँचाने के लिए अल्मोड़ा पुलिस निरंतर प्रयासरत है।
इसी क्रम में कोतवाली सोमेश्वर में एक मोबाइल फोन गुम होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप आज दिनांक 20.10.2026 को गुम हुआ वनप्लस मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया।
इसके उपरांत मोबाइल स्वामी राहुल मेहरा पुत्र पूरन सिंह मेहरा निवासी मेहरा गांव कोतवाली सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा को कोतवाली सोमेश्वर बुलाकर उनका गुम हुआ मोबाइल फोन सकुशल सुपुर्द किया गया।
अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस पाकर राहुल मेहरा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया।








