संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी
(नया अध्याय, छत्तीसगढ़) (w) 6395080071
राष्ट्रसेविका समिति द्वारा विजयादशमी उत्सव का आयोजन।
राष्ट्रसेविका समिति की राजिम विभाग द्वारा गत दिनो विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। नवापारा नगर स्थित शासकीय हरिहर स्कूल प्रांगण में राष्ट्रसेविका समिति के स्नेही बहनों ने भारी संख्या में भाग लिया। विजयादशमी उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में नगर की वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर उमा गुप्ता, मुख्यवक्ता वक्ता प्रान्त सह प्रचार प्रमुख अंजू सिंह एवं नगर कार्यवाहिका योगिता सिन्हा उपस्थित रही। राष्ट्र ही हमारी प्रेरणा एवं सेवा ही हमारा संकल्प से आयोजित विजयदशमी उत्सव में शस्त्र पूजन, घेाषवादन ध्वजारोहण, प्रार्थना, एकलगीत एवं शाखा का आयोजन किया गया। विजयदशमी उत्सव के अवसर पर सभी का बहनों को संबोधित करते हुए प्रांत सह प्रचार प्रमुख अंजू सिंह ने कहा कि विजयदशमी केवल असत्य पर सत्य की विजय का पर्व ही नहीं बल्कि शक्ति, पराक्रम, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र के भाव के जागरण का पर्व है। अनुशासित, सुसंस्कृत और दृढ़ संकल्पित मातृशक्ति राष्ट्र सेवा के लिए समर्थ बने। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ उमा गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र ही हमारे प्रेरणा है और सेवा ही हमारा संकल्प है। राष्ट्रसेवा समिति की स्थापना भी नारी शक्ति के जागरण एवं राष्ट्र निर्माण की इसी पावन उद्देश्य से हुई है। इसी भाव से राष्ट्र सेविका समिति राजिम विभाग द्वारा विजयदशमी उत्साह का आयोजन किया जा रहा है।
विजयादशमी उत्सव में प्रांत प्रमुख संध्या इशिकर, बौद्धिक प्रमुख सोनल महाडिक, नपा अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, प्रेमा ठाकुर, तनु साहू, सारिका महाडीक, पुनीता साहू, कल्याणी ठाकुर, गौरी, किरण ठाकुर, लीना भारती सिन्हा, चेतना रणसिंह, खूबी देवांगन, रेखा बंजारे, हर्षा कंसारी, किरण सोनी एवं बड़ी संख्या में सेविका बहनो ने भाग लिया।








