संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी
(नया अध्याय, छत्तीसगढ़) (w) 6395080071
पावन धाम चंपारण में विराट नारी जागरण सम्मेलन हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया।
नवापारा राजिम (चंपारण): चम्पारण प्रज्ञा पीठ के तत्वावधान में वंदनीया माता जी के जन्म शताब्दी के तत्वाधान में गायत्री परिवार चंपारण परिक्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा नारी जागरण सम्मेलन हेतु गोष्ठी आयोजित की गई। दीप प्रज्वलित, मंत्र उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर सोन सर नें कहा कि परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा अखिल विश्व गायत्री परिवार के सूत्रधार है। जहां गुरुदेव के साधक होते हैं वहां उनका आशीर्वाद अवश्य होता हैं। आगामी 31अक्टूबर 2026को चंपारण की पावन भूमि में चंपारण शिशु मंदिर में प्रातः 10.00बजे से दोपहर 2.00बजे तक नारी जागरण सम्मेलन आयोजित हैं। जिसका उद्देश्य परिवार -समाज और राष्ट्र में नारी की भूमिका को बताना है। अधिक संख्या में नारी शक्ति कि सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आज विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया हैं। नारी नारी राष्ट्र की गौरव हैं, जननी औऱ देवी स्वरुप हैं अपने अस्तित्व का बोध कराने के लिए अखिल भारतीय गायत्री परिवार द्वारा नारी जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं।
मंडल प्रमुख निशा सेन नें कहा आज भारतीय समाज में नारियों की शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्थिति को मजबूत करने के लिए गायत्री परिवार द्वारा नारी जागरण अभियान का शुभारंभ किया। जिसका उद्देश्या नारी गरिमा, स्वाभिमान और आत्मशक्ति का पुनर्जागरण करना है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माता जी के संदेशो को जन-जन तक पहुंचाएं। सभी साधको नें अभियान को सफल बनाने के संकल्प किए।
नारी जागरण के संदर्भ में आदरणीय सोन सर, आर एल साहु सर, ब्लॉक समन्वयक श्री बसंत कुमार साहू संपत साहू मंगल सेन कृष्ण कुमार साहू जी, यशवंत वर्मा जी, श्री संतोष साहू जी, श्री ठाकुर राम साहू जी, मोहन साहू जी, बसंत धीवर, माधव साहू जी,


हेम कुमार साहू जी ब्लॉक महिला मंडल के प्रमुख निशा सेन, उमेश्वरी दीदी, हेमलता दीदी, चंपारण की समस्त महिला मंडल की बहने, इकाई प्रमुख नंदकुमार साहू, नारायण साहू, आदि उपस्थित थे। नारायण साहू के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।







