ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा-टनकपुर बस सेवा फिर शुरू, यात्रियों को राहत।
पिछ्ले लगभग पांच साल से ठप चल रही रोडवेज की बस सेवा गुरुवार से फिर से शुरू हो गई है। इस बस सेवा का संचालन अब प्रतिदिन पूर्व की भांति टनकपुर के लिए होगा। इस बस सेवा शुरू होने से यात्रियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी।
वर्ष 2020से ये सेवा बंद चल रही थी। तब से इस रूट से आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इधर हाल ही में अल्मोड़ा डिपो को निगम मुख्यालय की ओर से दो एजेंसी चालक मिलने से गुरुवार से अल्मोड़ा-टनकपुर बस सेवा शुरू कर दी गई है।
सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी का कहना है जल्द ही डिपो को कुछ और चालक मिलने के बाद अल्मोड़ा-देहरादून सायंकालीन सेवा व अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली सेवा को भी सुचारू कर दिया जाएगा।साथ ही कई दशकों से ठप सेवाओं को भी शुरू करने पर पुनः विचार किया जाएगा।








