ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं वादकारी।
बागेश्वरः राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित करेगा। जिसमें फौजदारी के शमनीय वाद, पैसे के लेनदेन, लेबर एवं नियोजन के विवाद, विवाह से संबंधित पति-पत्नी के विवाद, अन्य दिवानी मामले, किरायेदारी, व्यादेश, विनिर्दिष्ट अनुपालन, चेक बाउंस, मोटर एक्सीडेंट का मुवावजा, बिजली पानी के बिलों के मामले, भूमि अधिग्रहण,राजस्व उपभोक्ता फोरम में लंबित वाद, धन वसूली, मोटर दुर्घटना, मोटर अधिनियम,138 एनआइ एक्ट, बैंकों के प्री लिटिगेशन के मामले निपटाए जाएंगे।
प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह ने बताया कि आठ मार्च को जिला न्यायालय तथा वाह्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी।








