पाकिस्तानी क्रिकेट का भविष्य खतरे में।

Spread the love

मुकेश कबीर।

 

         पाकिस्तानी क्रिकेट का भविष्य खतरे में।

 

चैम्पियंस ट्राफी में पाकिस्तान की हार से भारत में पटाखे फूटे और पाकिस्तान में टीवी टूटे और यह पहली बार नहीं हुआ, पाकिस्तान में तो अब यह परंपरा ही बन चुकी है। जैसे किसी ज़माने में विधवा होने पर चूड़ियां तोड़ी जाती थीं वैसे ही पाकिस्तान में टीवी तोड़ी जाती है।। टीवी बेकसूर है उसको तोड़ने के बजाय पाकिस्तान की टीम को अपनी इस हालत पर गौर करने की जरूरत है कि आखिर क्या कारण है कि एक जमाने में स्टेडियम में आतंक का पर्याय मानी जाने वाली टीम आज इस हालत में क्यों है? आज पाकिस्तानी टीम को टूर्नामेंट को सबसे जल्दी छोड़कर जाना पड़ता है। टीम के खिलाड़ी मेजबानों को सेवा का ज्यादा मौका ही नहीं देते। एक जमाने में पाकिस्तानी क्रिकेटर बिल्कुल भूखे भेड़िए की तरह विरोधियों पर टूटते थे। खासकर इमरान के ज़माने में यह समझना मुश्किल था कि वे खेल रहे हैं या युद्ध कर रहे हैं। उनकी किलर स्टिंकट इतनी बेरहम होती थी कि बल्लेबाज को घायल करना भी उनका एक रिवाज़ हो चुका था। खासकर वह बल्लेबाज जो खतरा बन सकता था उसको यदि ईमानदारी से आउट नहीं कर पाते थे तो तेज बाउंसर से घायल करने की नीति अपनाई जाती थी। इसका शिकार भारत के विस्फोटक बल्लेबाज श्रीकांत और नए नवेले सचिन तेंदुलकर हो चुके थे। इसके अलावा पाकिस्तान की दूसरी रणनीति थी एम्पायर पर इतना दबाव डालना कि वह आसानी से उनके पक्ष में उंगली उठा दे। और जब यह रणनीतियां भी न चलें तो फील्ड के बाहर भी खिलाड़ियों पर पर्सनल मनोवैज्ञानिक अटैक करने पर आ जाते थे। असल में यही वे सारे कारण हैं जिसका नुकसान अब पाकिस्तान को उठाना पड़ रहा है। कल जो उनकी ताकत थी आज वही उनकी कमजोरी बन चुकी है इसलिए मुझे अब पाकिस्तानी टीम का कोई भविष्य भी नज़र आता नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण तो यही है कि क्रिकेट के बदले हुए स्वरूप को पाकिस्तान समझ नहीं पाया। उसके साथ एडजस्ट करने के बजाए आज भी वे अस्सी नब्बे के दशक की नीति से खेलते हैं। लेकिन उनकी सबसे बड़ी दिक्कत तो यह है कि उनके फील्ड एम्पायर अब कमजोर हो चुके है, ज्यादातर निर्णय अब थर्ड एम्पायर करते हैं।

ईसाई एम्पायर पर दबाव डालने का कोई फायदा नहीं रहा, दूसरा अन्य देशों ने प्रैक्टिस का तरीका भी बदल दिया है।अब टीम में सिर्फ देशी स्टॉफ हो यह जरूरी नहीं ज्यादातर टीमों में सपोर्टिंग स्टाफ विदेशी होता है, कोच भी विदेशी होते हैं जबकि पाकिस्तान में विदेशी कोच सुरक्षित महसूस नहीं करते। खासकर बॉब ब्लूमर की हत्या के बाद कोई विदेशी पाकिस्तान जाता नहीं है और दिक्कत यह है कि यह सोच आज भी नहीं बदली। यही कारण है कि आज कोई भी टीम पाकिस्तान में खेलने को तैयार नहीं है। जब विदेशी टीम आपके घर में खेलने नहीं आती तो बोर्ड खोखला होने लगता है और आर्थिक तंगी भी आ जाती है, यह तंगी उनके खेल में दिखाई भी देती है। भारत ने इन सारी बातों पर काफी पहले से काम शुरू कर दिया था जिसके कारण आज भारत बहुत मजबूत है। यहां माधवराव सिंधिया और सौरव गांगुली ने जो सुधार शुरू किए उसके मुकाबले पाकिस्तान बहुत पिछड़ गया। सिंधिया जी ने नब्बे के दशक में ही खिलाड़ियों की आर्थिक मजबूती पर काम शुरू कर दिया था और बाद में गांगुली ने टीम को स्किल बेस्ड कर दिया और खिलाड़ियों को लिबर्टी भी देने लगे जो पाकिस्तान के खिलाड़ियों को आज भी नहीं मिलती। अब पाकिस्तान को नए माहौल में ढलने की जरूरत है तभी वे अन्य टीमों से मुकाबला कर पाएंगे। इसके बाद भी पहले जैसी ताकत हासिल कर लें या भारत को पहले की तरह बार बार हरा सकें यह अब भी जरूरी नहीं है क्योंकि अब उनके पास पहले जैसे वसीम अकरम भी नहीं है।(विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्राफी खेल महाकुंभ 2026  में अल्मोड़ा की दीक्षा कांडपाल ने ताइक्वांडो में जीता कांस्य पदक।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                   …

    मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना          एवं संगम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि