जिला अधिकारी अंशुल सिंह के निर्देशानुसार आज अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा द्वारा न्यायलयों में लंबित अभियोजन कार्यों एवं वादों के गुणवत्ता पूर्ण एवं प्रभावी निवारण।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

          जिला अधिकारी अंशुल सिंह के निर्देशानुसार आज अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा द्वारा न्यायलयों में लंबित अभियोजन कार्यों एवं वादों के गुणवत्ता पूर्ण एवं प्रभावी निवारण।

 

 

              अल्मोड़ाः जिलाधिकारी अंशुल सिंह के निर्देशानुसार आज अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र द्वारा न्यायालयों में लंबित अभियोजन कार्यों एवं वादों के गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण तथा नवीन अधिनियमों के प्रावधानों की बेहतर समझ विकसित करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार, अल्मोड़ा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मोहम्मद याकूब, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अनामिका सिंह तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नवल बिष्ट द्वारा प्रतिभाग करते हुए उपस्थित प्रतिभागियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया साथ ही प्रतिभागियों को विभिन्न कानूनी एवं प्रक्रियात्मक विषयों की जानकारी दी गई। 

 

इस दौरान अभियोजन एवं पुलिस विवेचना के बीच प्रभावी समन्वय, न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण, साक्ष्यों के संकलन एवं प्रस्तुतीकरण, अभियोजन कार्यों की गुणवत्ता तथा नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की गई। न्यायिक अधिकारियों द्वारा अधिकारियों को प्रकरणों में कानूनी प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा अभियोजन से संबंधित मामलों में समन्वय बनाए रखने के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

 

अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने कहा कि न्यायिक, अभियोजन एवं पुलिस विभाग के बीच बेहतर तालमेल से लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण में सहायता मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को अपने कार्यों में प्रभावी रूप से लागू करने तथा आमजन को समयबद्ध न्याय दिलाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

 

इसके अतिरिक्त अभियोजन अधिकारी सुनीता भट्ट, अभियोजन अधिकारी सीमा भैंटवाल सहित अन्य अभियोजकों द्वारा भी अभियोजन कार्यों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

 

 

इस अवसर समस्त उपजिलाधिकारी, अभियोजन टीम, पुलिस विभाग के आईओ और संबंधित विभागों के अधिकारी आदि भौतिक और वर्चुअल रूप से बैठक में सम्मिलित हुए।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि