पंच केदारो में द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट खोलने व चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ से रवाना होने की प्रक्रिया कल से शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में विधिवत शुरू होगी।

Spread the love

ऊखीमठ:लक्ष्मण सिंह नेगी

कपाट खोलने की प्रक्रिया के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भगवान मदमहेश्वर को नये अनाज का भोग अर्पित कर विश्व समृद्धि व आगामी ग्रीष्मकालीन यात्रा के निर्विघ्न सम्पन्न होने की कामना की जायेगी।        आगामी 18 मई को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से कैलाश के लिए रवाना होगी तथा विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीष देते हुए 20 मई को मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी तथा भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम पहुंचने पर भगवान मदमहेश्वर के कपाट वेद ऋचाओं व विधि – विधान से ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेगें। जानकारी देते हुए ओकारेश्वर मन्दिर प्रभारी रमेश नेगी ने बताया कि गुरूवार को भगवान मदमहेश्वर के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में ब्रह्म बेला पर नित्य पूजा कर भगवान मदमहेश्वर भगवान ओकारेश्वर सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाहन किया जायेगा तथा विद्वान आचार्यों द्वारा दान सहित अन्य धार्मिक परम्पराओं का निर्वहन किया जायेगा तथा शुभ लगनानुसार भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव मूर्तियों को ओकारेश्वर मन्दिर के गर्भ गृह से सभा मण्डप में विराजमान किया जायेगा। उन्होंने ने बताया कि भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव मूर्तियों के सभा मण्डप में विराजमान होने के बाद पुनः भगवान मदमहेश्वर की विधि – विधान से पूजा – अर्चना की जायेगी तथा ग्रामीणों द्वारा नये अनाज का भोग अर्पित कर विश्व समृद्धि, क्षेत्र के खुशहाली तथा आगामी ग्रीष्मकालीन यात्रा के निर्विघ्न सम्पन्न होने की कामना की जायेगी। बताया कि आगामी 18 मई को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से धाम के लिए रवाना होगी तथा विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीष देते हुए प्रथम रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वरी मन्दिर रासी पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि 19 मई को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली राकेश्वरी मन्दिर रासी से रवाना होकर अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए गौण्डार गाँव पहुंचेगी तथा 20 मई को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम पहुंचने पर सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में भगवान मदमहेश्वर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेगें।

  • Related Posts

    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट              (नया अध्याय, देहरादून)       जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन     अल्मोड़ा:  दिनांक 9…

    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                        (नया अध्याय)          राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गजल

    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    • By User
    • May 10, 2026
    • 15 views
    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 18 views
    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    • By User
    • May 10, 2026
    • 17 views
    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 4 views
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    शाश्वत नाम तुम्हारा

    • By User
    • May 9, 2026
    • 18 views
    शाश्वत नाम तुम्हारा