एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद के अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित की क्राईम मीटिंग।

Spread the love

ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत, अल्मोड़ा

एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद के अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित की क्राईम मीटिंग।

राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस में शामिल होने वाले गांवों व प्रस्तावित नये थाना,चौकियों के लिये हुआ मंथन।

एसओजी के कानि0 मो0 यामीन बने पुलिस ऑफिसर आँफ द मंथ विगत माह में सराहनीय कार्य करने वाले 12 अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित।

श्री देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक- 16/08/2024 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।

• सभी अधि0/कर्म0गणों का सम्मेलन लेकर बतायी गयी समस्याओं का निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

• जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा,शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश।

• नये आपराधिक कानूनों को भली-भाँति समझकर कार्यवाही करने के निर्देश

• राजस्व पुलिस एरिया के जो गांव रेगुलर पुलिस में आने है,उसके बारे में विस्तृत समीक्षा की गई,सभी *थानाध्यक्षों को नई थाना,चौकी के संबंध में प्रस्ताव तैयार* करने/करवाने हेतु निर्देश दिये गये।

• जनपद के लगभग 834 गांवों को रेगुलर पुलिस में शामिल करने हेतु प्रक्रिया जारी। मौजूदा कितने गांवों को वर्तमान थाना,चौकी में शामिल किया जा सकता है और कितने नये थाना,चौकियों का सृजन किया जायेगा,उसके लिये आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

• लम्बित ऑनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने के निर्देश।

• जनजागरुकता, नाबालिगों/महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश।

• अभियोगों में वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गये।

• सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिये अधीनस्थों के साथ किया मंथन,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

• नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के लिये अभियान चलाने के निर्देश।

• प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्री बिंदेश्वरी प्रसाद टम्टा द्वारा विवेचना के दौरान की जाने वाली कार्यवाहियों व नवीन कानूनों से विवेचनात्मक कार्यवाहियों में हुए बदलावों के संबन्ध में बारीकी से जानकारी दी गई।

• नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाये।

• बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु लगातार वेरिफिकेशन ड्राईव चलाये।

• साईबर शिकायतों को गंभीरता से लेकर साईबर सेल से आवश्यक सहयोग प्राप्त करते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें।

 सम्मानित

• जुलाई में दौलाघट तिराहे पर हाईटेक बस से 380 टिन अवैध लीसा बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कानि0 मो0 यामीन को पुलिस ऑफिसर आँफ द मंथ चुना गया।

• एसएसपी महोदय द्वारा विगत माह जुलाई में प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ सहित 12 अधिकारी/कर्मचारी गणों की कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।

• सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी गणों का विवरण।

1. उपनिरीक्षक जसविन्दर सिंह, थानाध्यक्ष चौखुटिया

2. हेड कानि महेश चन्द्र सिंह खेतवाल,थानाध्यक्ष चौखुटिया

3. हेड कानि मनोज कोहली, थानाध्यक्ष चौखुटिया

4. कानि0 रजनीश वर्मा, थानाध्यक्ष चौखुटिया

5. हे० कानि0 फिरोज खान, साइबर सैल अल्मोड़ा

6. कानि0 नीरज बिष्ट, थाना देघाट

7. कानि0 अभिसूचना हिमांशु मेलकानी, स्थानीय अभिसूचना यूनिट लमगड़ा

8. हेड कानि0 सुरेन्द्र सिंह नेगी, थाना धौलछीना

9. कानि० खुशदयाल सिंह, पुलिस लाईन अल्मोड़ा

10. कानि0 सूरज कुमार, यातायात सैल

11. फायरमैन चंदन रॉय, फायर स्टेशन रानीखेत

उपस्थिति

सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद, सीओ संचार श्री राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ श्री नरेन्द्र सिंह कुंवर,प्रतिसार निरीक्षक श्री विजय विक्रम,निरीक्षक श्री नारायण सिंह, प्रभारी शिकायत/सूचना/सम्मन सैल, निरीक्षक एलआईयू श्री मनोज भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश चन्द्र देऊपा कोतवाली अल्मोड़ा, प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक धनकड़ कोतवाली रानीखेत,यातायात निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह रावत, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार श्री उमाशंकर पाण्डे, निरीक्षक यातायात श्री दरबान सिंह मेहता,कंपनी कंमाडर,एसडीआरएफ सहित जनपद के सभी थानाध्यक्ष एवं समस्त शाखा प्रभारी व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः अवधेश प्रताप सिंह                                               …

    कोई भी काम असंभव नहीं

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 9 views
    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    कोई भी काम असंभव नहीं

    • By User
    • November 5, 2026
    • 9 views
    कोई भी काम असंभव नहीं

    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    • By User
    • November 5, 2026
    • 6 views
    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    • By User
    • November 5, 2026
    • 11 views
    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    • By User
    • November 5, 2026
    • 14 views
    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है, हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 10 views
    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है,  हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।