ऊखीमठः जी आई सी घिमतोली में तैनात प्रभारी प्रधानाचार्य, एक प्रवक्ता, एक व्यायाम शिक्षक व दो एल टी अध्यापकों का स्थान्तरण अन्य विद्यालयों में होने पर विद्यालय परिवार, अभिभावक ऐसोसिएशन, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा सभी को भावभीनी विदाई दी गयी।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्यागः लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठः जी आई सी घिमतोली में तैनात प्रभारी प्रधानाचार्य, एक प्रवक्ता, एक व्यायाम शिक्षक व दो एल टी अध्यापकों का स्थान्तरण अन्य विद्यालयों में होने पर विद्यालय परिवार, अभिभावक ऐसोसिएशन, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा सभी को भावभीनी विदाई दी गयी।

जी आई सी घिमतोली में तैनात प्रभारी प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह बिष्ट, प्रवक्ता सुन्दर सिंह नेगी, व्यायाम शिक्षिका सीमा बुटोला, सहायक अध्यापक मोहन सिंह नेगी व सन्दीप सिंह नेगी का स्थानान्तरण अन्य विद्यालयों में होने पर विद्यालय परिसर में पी टी ए अध्यक्ष दीपक नेगी की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रधान घिमतोली बसन्ती देवी नेगी ने कहा कि नौनिहालों के स्वर्णिम भविष्य के प्रति सभी अध्यापकों योगदान आजीवन याद रहेगा क्योकि हर अध्यापक ने हमेशा निष्ठा, लगन व समर्पित भावना से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली अर्जुन सिंह नेगी ने कहा कि प्रभारी प्रधानाचार्य आशुतोष बिष्ट हमेशा विद्यालय के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित रहे जबकि प्रवक्ता सुन्दर सिंह नेगी की वर्षों की तैनाती का फल यहाँ के युवाओं को मिला है क्योंकि उन्होंने हमेशा नौनिहालों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मगन सिंह नेगी ने कहा कि पांचों अध्यापकों का स्थानान्तरण एक साथ होने से विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहालों का पठन – पाठन बाधित तो होगा मगर शिक्षा के क्षेत्र में सभी अध्यापकों का योगदान स्मरणीय रहेगा। प्रभारी प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह बिष्ट ने कहा कि यहाँ के जनमानस का जो प्यार व स्नेह उन्हें मिला वह हमेशा पटल पर रहेगा। लगभग दो दशक से अधिक समय विद्यालय में तैनात रहे प्रवक्ता सुन्दर सिंह नेगी ने कहा कि घिमतोली क्षेत्र के हर जनमानस की भावनाओं में आत्मियता झलकती है इसलिए इस क्षेत्र में लम्बी सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष उमेद सिंह नेगी, प्रधानाचार्य कार्तिकेय आदर्श बाल विद्यालय बलवन्त सिंह नेगी, पूर्व पीटीए अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह नेगी महिला मंगल दल अध्यक्ष जयन्ती देवी, लीला देवी, दीपा देवी, मुन्नी देवी सर्वेश्वरी देवी, गीता देवी सहित अभिभावक व नौनिहाल मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।