संवेदनहीनता की हदें पारः अस्पताल में मेज पर महिला का हुआ प्रसव

Spread the love

ऊधम सिंह नगर। बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिला की सावधानी के साथ डिलीवरी कराने के बजाय संवेदनहीनता दिखाई गई। उसे अस्पताल में भर्ती न कर बाहर एक मेज पर लेटा दिया गया।

हालत बिगड़ने के बावजूद किसी ने नहीं सुनी तो मेज पर ही महिला का प्रसव हो गया।महिला के पति ने सरकारी अस्पताल में इस गंभीर लापरवाही की शिकायत की है। उसने नर्स और आशा कार्यकर्ता को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। शिकायत के बाद सीएमएस ने जांच कराने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

ग्राम लखनपुर निवासी विशाल ने सीएमएस को शिकायती पत्र देकर कहा है कि 19 जून शाम छह बजे उसकी गर्भवती पत्नी की तबीयत खराब हुई थी। आशा कार्यकर्ता के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जांच के बाद पत्नी को बाहर मेज पर लेटा दिया। अनुरोध के बावजूद आशा कार्यकर्ता उसे अस्पताल में छोड़कर अपने घर चली गई। रात में पत्नी की तबीयत बिगड़ी।

कई बार नर्स को बुलाया, लेकिन कोई नहीं आया। जिससे गर्भवती महिला की बाहर मेज पर लेटे हुए ही डिलीवरी हो गई। इतना ही नहीं डिलीवरी के दौरान पत्नी दर्द से कराहती रही, मगर फिर भी किसी को तरस नहीं आया। कुछ देर बाद आशा कार्यकर्ता व नर्स आई तो उन्हें स्थिति के बारे में बताया गया, मगर उन्होंने भी संवेदना नहीं दिखाई।

  • Related Posts

    मेघदूत की नाट्य प्रस्तुति चंद्रप्रभा का अटूट संकल्प का मंचन दून में रविवार को।

    Spread the love

    Spread the love  प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री             (नया अध्याय, देहरादून)       मेघदूत की नाट्य प्रस्तुति चंद्रप्रभा का अटूट संकल्प का मंचन दून…

    ऊखीमठ में फिर रुकवाया गया एक बाल विवाह, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से बचा नाबालिग का भविष्य।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी              (नया अध्याय, देहरादून)     मंदिर हो या घर, नहीं चाहिए बालिका वधू या वर  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिरोजपुर में सफाई कर्मचारीयों की तरफ से आज 10 वे दिन भी किया रोष प्रदर्शन 

    • By User
    • May 15, 2026
    • 5 views
    फिरोजपुर में सफाई कर्मचारीयों की तरफ से आज 10 वे दिन भी किया रोष प्रदर्शन 

    नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 15 से 25 मई तक प्राप्त किए जाएंगे

    • By User
    • May 15, 2026
    • 10 views
    नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 15 से 25 मई तक प्राप्त किए जाएंगे

    दो पक्षों में खूनी संघर्ष कुल्हाड़ी से हमला

    • By User
    • May 15, 2026
    • 11 views
    दो पक्षों में खूनी संघर्ष कुल्हाड़ी से हमला

    मेघदूत की नाट्य प्रस्तुति चंद्रप्रभा का अटूट संकल्प का मंचन दून में रविवार को।

    • By User
    • May 15, 2026
    • 5 views
    मेघदूत की नाट्य प्रस्तुति चंद्रप्रभा का अटूट संकल्प का मंचन दून में रविवार को।

    ऊखीमठ में फिर रुकवाया गया एक बाल विवाह, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से बचा नाबालिग का भविष्य।

    • By User
    • May 15, 2026
    • 4 views
    ऊखीमठ में फिर रुकवाया गया एक बाल विवाह, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से बचा नाबालिग का भविष्य।

    सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन। 

    • By User
    • May 15, 2026
    • 11 views
    सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन।