11 जुलाई से 27 जुलाई तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Spread the love

 

           लक्सरः कांवड़ मेला को देखते हुए रेल विभाग ने स्पेशल ट्रेन चलने का निर्णय लिया है। ट्रेन 11 जुलाई से 27 जुलाई तक चलेगी। हरिद्वार कांवड़ स्पेशल दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 3:05 पर चलेगी। शामली होते हरिद्वार सुबह 9 बजकर 25 पर पहुंचेगी । दोपहर में हरिद्वार रेलवे स्टेशन से 1:55 पर चलेगी। दिल्ली रात को 08 बजे पहुंचेगी।

        ट्रेन नंबर 64557 दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम को 4:25 पर चलेगी जो सहारनपुर रुड़की ज्वालापुर हरिद्वार होते हुए रात को 11बजकर 50 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी । हरिद्वार से देर रात 2 बजे चलेगी जो ज्वालापुर रुड़की सहारनपुर होते हुए दिल्ली सुबह पौने नौ पर पहुंचेगी।

              मुरादाबाद से हरिद्वार के लिए स्पेशल सुबह सवा चार पर चलेगी यह ट्रेन कांठ, स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, मौजमपुर नारायण, बालावाली होते हुए लक्सर रेलवे स्टेशन पर सुबह 7.15 पर पहुंचेगी। वापसी लक्सर रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजे होगी। यह ट्रेन बालावाली, मौजमपुर नारायण, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ होते हुए मुरादाबाद दोपहर में 3:15 पर पहुंचेगी।

                   दिल्ली शाहदरा रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन का संचालन सुबह 4:20 पर होगा। ट्रेन शामली, टपरी, रुड़की, ज्वालापुर, हरिद्वार, मोतीचूर, रायवाला होते हुए योगनगरी ऋषिकेश दोपहर में 11 बजे पहुंचेगी। वापसी में योगनगरी ऋषिकेश से रात को 8:35 चलेगी जो दिल्ली शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सुबह 3:50 पर पहुंचेगी।

               आलमनगर से योगनगरी के लिए दोपहर में 12.05पर ट्रेन चलेगी। शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद, मौजमपुर नारायण, बालावाली, लक्सर, ज्वालापुर, हरिद्वार, मोतीचूर, रायवाला होते योग नगरी ऋषिकेश रात को 11 बजे पहुंचेगी। वापसी में योगनगरी रेलवे स्टेशन से ट्रेन का संचालन शाम 07 बजे होगा। यह ट्रेन आलम नगर रेलवे स्टेशन पर सुबह 10:45 पर पहुंचेगी।

ज्वालापुर और मोतीचूर में भी रुकेगी कई एक्सप्रेस ट्रेन

सूबेदारगंज से देहरादून आने वाली लिंक एक्सप्रेस, उज्जैन से देहरादून आने वाली देहरादून एक्स,इंदौर से देहरादून आने वाली देहरादून एक्सप्रेस, ट्रेन ओखा से देहरादून आने वाली देहरादून एक्सप्रेस, कोचुवेली से योग नगरी ऋषिकेश आने वाली योग नगरी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर श्री माता वैष्णो देवी कटरा से योग नगरी आने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस, बरेली दिल्ली स्पेशल, देहरादून से सूबेदारगंज जाने वाली लिंक एक्सप्रेस।

            देहरादून से उज्जैन जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस, ट्रेन देहरादून से इंदौर जाने वाली इंदौर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15966 देहरादून से ओखा जाने वाली ओखा एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 22660 योग नगरी ऋषिकेश कोचुवेली जाने वाली कोच्चि वाली एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14609 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से योग नगरी ऋषिकेश आने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस ट्रेन 11 से 24 जुलाई तक रायवाला मोतीचूर और ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।