ट्रैक्टर ट्राली से गिरी दो छात्राएं, मौत

Spread the love

चंपावत जिले के दूरस्थ बुड़म ग्राम पंचायत की थीं दोनों मृत छात्राएं
जिस ट्राली से घर जा रही थी उसी की चपेट में आईं
टनकपुर। चंपावत जिले के एक दूरस्थ गांव में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई। ये दोनों छात्राएं स्कूल से घर लौट रही थीं। छात्राओं की एकाएक हुई मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर अस्पताल लाया गया है।

धूरा के ग्राम प्रधान कमल किशोर और बुड़म के पूर्व ग्राम प्रधान महेश बोहरा ने बताया कि 8 मई को अपराह्न को हाईस्कूल में पढ़ने वाली दोनों छात्राएं सूखीढांग-डांडा-मीडार सड़क पर बुड़म से कुछ दूरी पर स्कूल से अपने-अपने घरों को जा रहे थे। इस बीच सड़क से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली पर चढ़ गए। सड़क के एक मोड़ पर एकाएक दोनों छात्राएं ट्राली से असंतुलित होकर लुढ़कीं और पहिये की चपेट में आने से कुचल गई।

दोनों छात्राओं (बुड़म ग्राम पंचायत के सुकनी तोक की कविता (17) पुत्री हर सिंह और अनीता (16) पुत्री कौशल सिंह बुड़म तोक) की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के बाद चल्थी चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया है। स्कूल नहीं होने से बुड़म की ये छात्राएं 12 किलोमीटर दूर तलियाबांज स्कूल जाती थीं। इस वाकये से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है साथ ही क्षेत्र में भी शोक छा गया है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट                 (नया अध्याय)     राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का…

    महिला आरक्षण बनाम परिसीमन पर बहस, कांग्रेस विधायक तिवारी की सरकार को चुनौती, कहा महिलाओ के लिए 33% आरक्षण लागू होता है और अल्मोड़ा विधानसभा की सीट महिला आरक्षित होती है तो उनके परिवार से कोई महिला नहीं लड़ेगी चुनाव।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिनकर, तुम्हें प्रणाम!

    • By User
    • April 25, 2026
    • 3 views
    दिनकर, तुम्हें प्रणाम!

    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 6 views
    राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने जा रही है जिससे वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार में कराया।

    महिला आरक्षण बनाम परिसीमन पर बहस, कांग्रेस विधायक तिवारी की सरकार को चुनौती, कहा महिलाओ के लिए 33% आरक्षण लागू होता है और अल्मोड़ा विधानसभा की सीट महिला आरक्षित होती है तो उनके परिवार से कोई महिला नहीं लड़ेगी चुनाव।

    • By User
    • April 25, 2026
    • 19 views

     मैं फकीर सा पत्रकार

    • By User
    • April 25, 2026
    • 5 views
     मैं फकीर सा पत्रकार

    कन्नौज में यूपी होमगार्ड्स परीक्षा की तैयारियां पूरी, अफसरों ने परखा सुरक्षा इंतजाम।

    • By User
    • April 24, 2026
    • 5 views
    कन्नौज में यूपी होमगार्ड्स परीक्षा की तैयारियां पूरी, अफसरों ने परखा सुरक्षा इंतजाम।

    कन्नौज पुलिस को मिला आधुनिकता का उपहार, उच्च अधिकारियों ने किया नई सुविधाओं का लोकार्पण।

    • By User
    • April 24, 2026
    • 13 views
    कन्नौज पुलिस को मिला आधुनिकता का उपहार, उच्च अधिकारियों ने किया नई सुविधाओं का लोकार्पण।