पूरे राज्य में एक दिन होगा तहसील दिवस,सीएम करेंगे औचक निरीक्षण

Spread the love

                देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 में आई समस्याओं का छह माह तक भी निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि समयबद्धता से शिकायतों का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

                उन्होंने सभी पुरानी शिकायतों को क्रिटिकल केटेगरी में रखते हुए इनके निस्तारण को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में एक ही दिन तहसील दिवस का आयोजन करने के निर्देश देते हुए कहा कि वह किसी भी जिले में औचक रूप में प्रतिभाग करेंगे।

                उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से शिकायतों को बंद न किए जाए। शिकायतों का नो पेंडेंसी के आधार पर त्वरित समाधान किया जाए। पोर्टल पर जो भी नकारात्मक फीडबैक मिलता है, उस पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए साप्ताहिक निगरानी सुनिश्चित की जाए।

          उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के निस्तारण के लिए जनता दर्शन, तहसील दिवस और बीडीसी का नियमित आयोजन किया जाए। पुलिस और प्रशासन मिलकर अतिक्रमण हटाओ और सत्यापन अभियान और प्रभावी रूप से चलाएं।

लोनिवि, राजस्व, गृह विभाग तेजी से करें शिकायतों का निवारण

                उन्होंने हर जिले में दो-दो गांवों को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में भी तेजी से कार्य करने को कहा। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में अच्छा कार्य करने पर परिवहन, कृषि, समाज कल्याण, आबकारी व ऊर्जा विभाग की सराहना की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, भूतत्व एवं खनिकर्म, राजस्व, गृह और वित्त विभाग को शिकायतों के निवारण में और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)