वोल्वो बस के चालक-परिचालक ने पुलिस को सूचित कर युवतियों को बचाया

Spread the love

देहरादून। दून से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए गई चार युवतियों की जान उत्तराखंड परिवहन निगम के बस स्टाफ और उत्तर प्रदेश पुलिस की सक्रियता के चलते सुरक्षित बच गई। दरअसल, इन चारों युवतियों ने महाकुंभ के बेला कछार बस अड्डे से परिवहन निगम की वोल्वो बस पकड़ने के लिए दो रैपिडो बाइक बुक की थी, लेकिन बाइक सवार युवक उन्हें संदिग्ध स्थान ले गए।

निर्धारित समय पर न पहुंचने पर परिचालक ने फोन पर जब युवतियों से सम्पर्क किया, तो युवतियों ने खुद को असुरक्षित बताया। परिचालक व चालक ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर युवतियों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराया। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से सभी युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बाइक सवार युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

देहरादून से प्रयागराज शनिवार शाम को पहुंची थीं

परिवहन निगम की वोल्वो बस (यूके07-पीए-4395) शनिवार शाम पांच बजे देहरादून से प्रयागराज के लिए गई। वहां रविवार सुबह 10 बजे बस बेला कछार बस अड्डे पहुंची। वहां से बस को शाम पांच बजे देहरादून के लिए वापस चलना था। बस की सभी 44 सीटें ऑनलाइन बुक थी। इनमें 40 यात्री तो समय पर पहुंच गए, लेकिन चार यात्री नहीं पहुंचे।

परिचालक हेमराज ने चार युवतियों की लिस्ट देखी तो किया कॉल

युवतियों की आवाज सुनकर पुलिस को किया कॉल

घबराई हुई युवती की आवाज सुनकर परिचालक हेमराज व चालक कपिल यादव ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस ने चारों युवतियों को सकुशल बचा लिया और बस तक पहुंचाया। पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को भी पकड़ लिया। इस दौरान बस यात्रियों ने आरोपित युवकों की धुनाई भी कर डाली।

परिवहन निगम के स्टेशन अधीक्षक अजित कुमार ने बताया कि बस चालक व परिचालक की सूझबूझ के कारण चार युवतियों को सुरक्षित बचाया गया है, वरना कोई भी अनहोनी हो सकती थी। दोनों कर्मचारियों को इसके लिए सम्मानित किया जाएगा।

यात्रियों के हंगामे को किया दरकिनारनिर्धारित समय पर बस ना चलाने को लेकर कुछ यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन स्टेशन अधीक्षक को जब परिचालक से फोन पर पता चला कि समय चारों युवतियां हैं तो उन्होंने परिचालक को इंतजार करने को कहा। करीब एक घंटे यात्री हंगामा करते रहे, लेकिन चालक-परिचालक उन्हें किसी तरह समझाते रहे। जब यात्रियों को घटना का पता चला तो वह शांत हुए व युवतियों की सलामती के प्रयास में जुट गए। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि घटना के कारण बस करीब पौने चार घन्टे विलम्ब से रात पौने नौ बजे देहरादून के लिए रवाना हुई।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।