गंगोत्री धाम में क्लाक रूम के उद्घाटन अवसर पर तीर्थ पुरोहित

Spread the love

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में अब मां गंगा के दर्शन व स्नान आदि के दौरान तीर्थयात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा के परेशान नहीं होना पड़ेगा। गंगा पुरोहित सभा ने मंगलवार को धाम तीर्थयात्रियों के लिए क्लाक का शुभारंभ किया, जिसमें तीर्थयात्री 20 रुपए प्रति बैग की दर से अपना सामान रख सकेंगे, इसके लिए टोकन भी दिया जाएगा, जिसे दिखाने पर उनका सामान लौटाया जाएगा।मंगलवार को गंगोत्री गंगा घाट के निकट विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रिबन काटकर क्लाक रुम सुविधा का शुभारंभ हो गया। गंगा पुरोहित सभा के संजीव सेमवाल ने बताया कि धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को अपने सामान को रखने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था, कई बार उनके सामान चोरी होने का खतरा बना रहता है।

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए यहां तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए क्लाक रुम का निर्माण किया गया है, जिसमें दर्शन व स्नान आदि के दौरान तीर्थयात्री अपना सामान रख सकेंगे। इससे आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा।

तीर्थपुरोहित अशोक सेमवाल ने भी क्लाक रुम का शुभारंभ होनेपर इसे तीर्थयात्रियों के लिए बेहद जरुरी बताते हुए कहा कि यह कई वर्षों से क्लाक रुम की मांग की जा रही थी। कहा कि यहां एक-एक, दो-दो किमी तक दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की लाइन लगी रहती है। इस क्लाक रुम में र्शनों के लिए लाइन में लगने वले तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी।

बताया कि क्लाक रुम में तीर्थयात्रियों का सामान रखने के लिए 36 से अधिक बाक्स बनाये गए हैं। इस मौके पर पंडिल माधवानंद श्रीनिवास, विंध्याचल सेमवाल, राजेश सेमवाल, रमाकांत सेमवाल, गाेवर्धन सेमवाल, दीपक सेमवाल व दिनेश बुटोला आदि रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)