तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट खुलते ही तुंगनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है।

Spread the love

ऊखीमठ: लक्ष्मण सिंह नेगी

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट खुलते ही तुंगनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है।

तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद दूसरे तीन भी तीन सौ से अधिक तीर्थ यात्रियों ने तुंगनाथ धाम पहुंचकर भगवान तुंगनाथ के स्वयभू लिंग की पूजा – अर्चना और जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया! तुंगनाथ यात्रा पड़ावों पर तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की भारी संख्या में आवाजाही होने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे पर रौनक लौटने लगी है! तुंगनाथ धाम पहुंचने वाला तीर्थ यात्री चन्द्रशिला के प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू होकर अपने को धन्य महसूस कर रहा है! तुंगनाथ घाटी में रूक – रूककर हो रही बारिश से चोपता – तुंगनाथ पैदल मार्ग के दोनों तरफ फैले सुरम्य मखमली बुग्यालों में हरियाली लौटने तथा विभिन्न प्रजाति के पुष्पों के खिलने से उस भूभाग के प्राकृतिक सौन्दर्य पर चार चांद लगने शुरू हो गयें है! बता दे कि तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बीते शुक्रवार को ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये थे कपाट खुलने के पावन अवसर पर 7 सौ से अधिक तीर्थ यात्री तुंगनाथ धाम पहुंचकर कपाट खुलने के साक्षी बने थे! वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने के पावन अवसर पर रिकॉर्ड तोड़ भीड़ देखने को मिली थी! तुंगनाथ धाम के खुलने के दूसरे दिन भी लगभग तीन सौ से अधिक तीर्थ यात्रियों की तुंगनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर आवाजाही होने से तुंगनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है तथा व्यापारियों के चेहरे खिलने लगे हैं! तुंगनाथ धाम के प्रबन्धक बलवीर नेगी ने बताया कि तुंगनाथ धाम की यात्रा धीरे – धीरे परवान चढ़ने लगी है! तुंगनाथ धाम पहुंचने वाला तीर्थ यात्री तुंगनाथ धाम में पूजा अर्चना व जलाभिषेक करने के बाद चन्द्र शिला के शिखर पर पहुंचने के बाद तुंगनाथ घाटी का दृश्योवलोकन करने के बाद अपने को धन्य महसूस कर रहा है! क्यूजा घाटी मोहनखाल निवासी शंकर सिंह नेगी ने बताया कि चोपता – तुंगनाथ पैदल मार्ग के दोनों तरफ फैले सुरम्य मखमली बुग्यालों में हरियाली लौटने से तुंगनाथ घाटी के प्राकृतिक सौन्दर्य पर चार चांद लगने शुरू हो गये हैं! देहरादून निवासी सुरेन्द्र असवाल ने बताया कि तुंगनाथ धाम में पूजा अर्चना करने से मनौवाछित फल की प्राप्ति होती है इसलिए तुंगनाथ धाम में बार – बार जाने की लालसा बनी रहती है! अगस्त मुनि धीर सिंह नेगी का कहना है कि तुंगनाथ घाटी के प्राकृतिक सौन्दर्य प्रकृति ने अपने वैभवो का भरपूर दुलार दिया है इसलिए तुंगनाथ घाटी के पग – पग पर पर्दापण करने से असीम शान्ति की अनुभूति होती है! पौड़ी निवासी नारायण दत्त जुयाल ने बताया कि तुंगनाथ धाम में पूजा – अर्चना के बाद बड़ा शगुन मिलता है इसलिए प्रति वर्ष लाखों तीर्थ यात्री तुंगनाथ धाम पहुंचकर पुण्य के भागी बनते हैं! स्थानीय व्यापारी जगदीश प्रसाद मैठाणी ने बताया कि तुंगनाथ घाटी पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही में धीरे – धीरे इजाफा हो रहा है!

  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    Spread the love

    Spread the loveओ सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)       खेल प्रतिभाओं को मिलेगा…

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’