ऊखीमठ! समिति द्वारा मां चंडिका नारी देवी की बन्याथ के दौरान हुए आय-ब्यय की आम बैठक हुई संपन्न ।

Spread the love

ऊखीमठ: लक्ष्मण सिंह नेगी

समिति द्वारा मां चंडिका नारी देवी की बन्याथ के दौरान हुए आय-ब्यय की आम बैठक हुई संपन्न ।

समिति की आय- व्यय की आम बैठक , समिति के प्दाधिकारियो, नोज्युला के ग्राम सभा प्रधानों, एवं भक्तजनों की उपस्थित में हुई संपन्न।

समिति की आय- व्यय की आम बैठक में उपस्थित सभी भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं ने की समिति की भूरि भूरि प्रशंसा।

समिति ने सभी भक्तजनों के सहयोग के लिए जताया आभार।

नोज्युला मंदिर समिति नारी सतेराखाल की एक आम बैठक भगवान श्री तुंगेश्वर महादेव व मां चंडिका नारी देवी के प्रांगण मैं आय- व्यय के संदर्भ में मंदिर समिति के अध्यक्ष दीक्षराज सिंह रावत की अध्यक्षता एवं मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारियो तथा नोज्युला के ग्राम सभा प्रधानों तथा श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों की उपस्थिति में संपन्न हुई । बैठक मे मां जगदंबा भवानी नारी देवी की देवरा यात्रा के दौरान भक्तो द्वारा चढ़ाई गई भेंट द्वारा हुई आय एवं देवरा यात्रा तथा बनियाथ (महायज्ञ ज्ञान )के दौरान हुऐ व्यय का पूरा विवरण आम बैठक में रखा गया। आय व्यय का संपूर्ण विवरण समिति के कोषाध्यक्ष प्रकाश वीर सिंह नेगी ,समिति के संरक्षक जयकृत सिंह बिष्ट, समिति के वित्तीय प्रबंधन बृजमोहन सिंह बिष्ट सहित आदि पदाधिकारियो ने रखा। जिसमें आम बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियो एवं श्रद्धालुओं तथा भक्त जनों ने समिति की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया । तथा मां चंडिका नारी देवी एवं भगवान श्री तुंगेश्वर महादेव के जय कारे लगाएं । इस दौरान समिति ने पंचकोटी पोला, मयकोटी , थलासू एवं दरम्वाडी के पूज्यपाद ब्राह्मणों से आशीर्वचन की मनोकामना के साथ देवरा यात्रा एवं बनियाथ (महायज्ञ ज्ञान)के साथ साथ सभी कार्यक्रमों में सभी के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया तथा सभी के सुख समृद्धि एवं उज्जवलमय जीवन की मंगल कामना की। ज्ञात हो कि 30 वर्षों के बाद नोज्युला की आराध्य मां चंडिका नारी देवी अपनी देवरा यात्रा पर धियानियो, भक्तों एवं श्रद्धालुओ को अपना आशीर्वाद देने के लिए चारो दिशाओं में निकली । देवरा यात्रा के बाद बनियाथ (महायज्ञ ज्ञान) पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। तथा मां भगवती अपने मंदिर में सभा मंडप के गर्भ गृह में विराजमान हुई।

इस दौरान प्रद्युमन सिंह बर्त्वाल, सत्येंद्र पाल सिंह बर्त्वाल,विक्रम सिंह रावत ,गोबिंद सिंह नेगी, यशवंत सिंह रावत,गजे सिंह सजवान, महेंद्र सिंह बर्त्वाल, सतेन्द्र सिंह बर्त्वाल, राजमोहन सिंह सजवान,महिपाल सिंह नेगी, दयाल सिंह सजवान, मनोज बिष्ट , कैलाश चमोला, विजयपाल सिंह बर्त्वाल, वीर सिंह, सजवान , प्रेम सिंह नेगी, दयाल सिंह रावत, राय सिंह बिष्ट, चरण सिंह पेलडा, कुंवर सिंह सजवान, बख्तावर सिंह बिष्ट,जयबीर सिंह बिष्ट, बलबीर सिंह सजवान,मकान सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह पेलड़ा, सुरेंद्र प्रसाद मलवाल आदि पदाधिकारी एवं भक्त मौजूद थे।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।