ऊखीमठ: तृतीय केदार तुंगनाथ यात्रा पडा़वो पर समस्याओं का अम्बार

Spread the love

ऊखीमठ: लक्ष्मण सिंह नेगी (नया अध्याय)

ऊखीमठ: तृतीय केदार तुंगनाथ यात्रा पडा़वो पर समस्याओं का अम्बार लगने का खामियाजा देश – विदेश सहित स्थानीय श्रद्धालुओं को भुगतान पड़ रहा है। चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व शासन – प्रशासन द्वारा चार यात्रा को सुगम व सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लाखों दावे तो किये जाते हैं मगर चोपता – तुंगनाथ यात्रा पडा़वो पर समस्याओं का अम्बार लगने तथा जगह – जगह कूड़े के ढेर लगने से शासन – प्रशासन के दावों की पोल खुल गयी है।

चोपता – तुंगनाथ पैदल मार्ग के दोनों तरफ फैले सुरम्य मखमली बुग्यालों के संरक्षण व संवर्धन का जिम्मा सम्भाले केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की लापरवाही के कारण बुग्यालों में मानवीय आवागमन होने तथा पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर कूड़े के ढेर बुग्यालों की सुन्दरता धीरे – धीरे गायब होने से विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गयी है। बता दे कि तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट विगत 10 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये थे तथा मात्र आठ दिनों में तुंगनाथ धाम में दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 11 हजार के पार पहुँच गया है। चोपता – तुंगनाथ पैदल मार्ग पर शौचालयों, प्रतिक्षालयो व पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने का खामियाजा तुंगनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों, व्यापारियों व घोड़े – खच्चर संचालकों को भुगतान पड़ रहा है। पैदल मार्ग पर एक भी शौचालयों न होने के कारण महिला तीर्थ यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा वहाँ के प्राकृतिक सौन्दर्य को खासा नुकसान पहुंच रहा है। चार किमी पैदल मार्ग पर मात्र दो प्रतिक्षालय होने से तीर्थ यात्रियों को बारिश में भीग कर मंजिल कर पहुंचना पड़ता है। पैदल मार्ग सहित तुंगनाथ यात्रा के आधार शिविर चोपता में पेयजल आपूर्ति ठप होने से तीर्थ यात्रियों व स्थानीय व्यापारियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चोपता – तुंगनाथ पैदल मार्ग के दोनों तरफ फैले सुरम्य मखमली बुग्यालों में मानवीय आवागमन होने से बुग्यालों की सुन्दरता धीरे – धीरे गायब होने लगी है जबकि पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगने से तुंगनाथ धाम के आंचल में फैली प्रकृति को खासा नुकसान पहुंच रहा है। पहली बार नोएडा से तुंगनाथ यात्रा पर पहुंची रूचि मेहता का कहना है कि अन्य धामों की तर्ज पर तुंगनाथ धाम की व्यवस्थाओं के प्रति भी शासन – प्रशासन को गम्भीर होना चाहिए। चोपता के व्यापारी नितीन नेगी व अरविन्द राणा ने बताया कि चोपता में पेयजल आपूर्ति ठप होने से व्यापारियों को तीन किमी दूर भुनकना से वाहनों में पानी ढोकर अपना व्यवसाय संचालित करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि चोपता बाजार में भी सुलभ शौचालय न होने से तीर्थ यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा पार्किंग की व्यवस्था न होने से जाम की स्थिति बनी रहती है।

  • Related Posts

    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्टीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह द्वितीय हेतू आवेदन आमंत्रित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः (नया अध्याय)     डॉलर. एस. के. फगेड़िया                                       …

    रिस्पॉन्सिबल फूफा जी !

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)        …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’