ऊखीमठः राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने मदमहेश्वर घाटी के आपदा प्रभावित गांवों के साथ द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार व बनातोली का भ्रमण कर आपदा से क्षति का स्थलीय निरीक्षण किया।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयाग : लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठः राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने मदमहेश्वर घाटी के आपदा प्रभावित गांवों के साथ द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर गौण्डार व बनातोली का भ्रमण कर आपदा से क्षति का स्थलीय निरीक्षण किया।

उनके मदमहेश्वर घाटी आगमन पर क्षेत्रीय जनता ने क्षेत्र में फैली विभिन्न समस्याओं के निराकरण के आपदा से क्षति के शीध्र मुआवजे की मांग की। जिस पर राज्य मंत्री ने मदमहेश्वर घाटी के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में फैली हर समस्या के निराकरण के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार को अवगत करा दिया है तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार की मंशा है कि विकास की किरण सीमान्त गांवों तक पहुँच सके। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट् के मदमहेश्वर घाटी आगमन पर प्रधान उनियाणा महावीर पंवार ने उनियाणा – पोल्दी मोटर मार्ग निर्माण की मांग की जिस पर राज्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि 6 माह के अन्तर्गत मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर शीध्र मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। उन्होंने ऊखीमठ – उनियाणा – रासी मोटर मार्ग पर ग्राम पंचायत उनियाणा के अरसनी तोक में विगत दिनों बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुई निर्माणाधीन सुरक्षा दीवाल का निर्माण कार्य शीध्र पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखडां नदी पर ग्रामीणों व लोक निर्माण विभाग के तत्वावधान में अस्थायी पुल का निरीक्षण कर गौण्डार के ग्रामीणों के प्रयासों की भूरि – भूरी प्रशंसा की तथा ग्रामीणों को अवगत कराया कि मोरखडां नदी पर स्थायी लोहे के गार्डर पुल निर्माण के लिए 27 जुलाई को पर्यटन मंत्री सतपाल व मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के केदार घाटी आगमन पर ज्ञापन सौप कर स्थायी पुल निर्माण की मांग की गयी है। उन्होंने गौण्डार के ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि मदमहेश्वर धाम द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात है तथा मदमहेश्वर धाम की यात्रा में प्रति वर्ष इजाफा हो रहा है तथा गौण्डार के ग्रामीणों की आजीविका मदमहेश्वर धाम की यात्रा पर निर्भर है इसलिए मोरखडां नदी पर लोहे के गार्डर पुल के निर्माण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होंने मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखडां नदी पर निर्माणाधीन ट्राली का स्थलीय निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग को शीध्र ट्राली का निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। गौण्डार व बनातोली के ग्रामीणों ने बनातोली व गौण्डार के निचले हिस्से में सुरक्षा दीवालों के निर्माण, गौण्डार गाँव में सप्ताह में दो दिन स्वास्थ्य कैंप लगाने तथा गौण्डार गाँव सहित मदमहेश्वर धाम व यात्रा पड़ावों को संचार सुविधा से जोड़नेकी मांग की। इस मौके पर पूर्व भगत सिंह पंवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य उनियाणा यशपाल पंवार, जगदीश प्रसाद मैठाणी, वन पंचायत सरपंच फापज कुवर सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश धिरवाण, शिव सिंह नेगी, ग्राम पंचायत सरपंच शिव सिंह पंवार, भरत सिंह पंवार, बीरबल बिष्ट, मदन सिंह पंवार, आलम सिंह पंवार, कलम सिंह पंवार सहित विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता कानपुरः अवधेश प्रताप सिंह                                           …

    मुझसे क्या गलत हो गया? (लघुकथा)

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                             लेखिका एवं कवयित्री …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग की कार्यकारिणी व संवाद।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 8 views
    उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग की कार्यकारिणी व संवाद।

    कल वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शीतकाल के लिए बंद होंगे तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 6 views
    कल वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शीतकाल के लिए बंद होंगे तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट।

    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मेयर अजय वर्मा के साथ किया नगर क्षेत्र का पैदल भ्रमण।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 14 views
    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मेयर अजय वर्मा के साथ किया नगर क्षेत्र का पैदल भ्रमण।

     मजबूती से थामना होता है अपनो का हाथ, नहीं तो दुनिया की भीड़ में छूट जाते हैं।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 20 views
     मजबूती से थामना होता है अपनो का हाथ, नहीं तो दुनिया की भीड़ में छूट जाते हैं।

    साहित्य की विविध विधाओं का प्रसार ही सामाजिक जागरूकता का आधार : 

    • By User
    • November 4, 2026
    • 12 views
    साहित्य की विविध विधाओं का प्रसार ही सामाजिक जागरूकता का आधार : 

    ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान’’ के अंतर्गत विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया…..   

    • By User
    • November 4, 2026
    • 10 views
    ‘‘सुरक्षित बचपन अभियान’’ के अंतर्गत विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया…..