ऊखीमठ

Spread the love

ऊखीमठ!

पंच केदारो में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात व हिमालय में सबसे ऊंचाई पर विराजमान भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली भूतनाथ मन्दिर से कैलाश के लिए रवाना हो गयी है तथा देर सांय भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली अपने अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंच गयी है भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के आगमन पर स्थानीय व्यापारियों व देश – विदेश के श्रद्धालुओं ने डोली का पुष्प – अक्षत्रो से भव्य स्वागत किया! भूतनाथ मन्दिर से डोली के कैलाश रवाना होने पर महिलाओं ने मांगल गीतों व भक्तों ने बाबा शंकर के उदघोषो से अगुआई तथा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष / पूर्व विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने पैदल यात्रा पड़ावों पर भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के दर्शन कर विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की! शुक्रवार को भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली चोपता से रवाना होकर विभिन्न सुरम्य मखमली बुग्यालों में नृत्य करते हुए तुंगनाथ धाम पहुंचेगी तथा भगवान तुंगनाथ के कपाट वेद ऋचाओं के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेगें! गुरूवार को भूतनाथ मन्दिर मक्कूमठ में ब्रह्म बेला पर विद्धान आचार्यों ने पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाये समपन्न कर भगवान तुंगनाथ सहित तैतीस कोटी देवी – देवताओं का आवाहन किया! ठीक 10 बजे भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी तथा भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने भूतनाथ मन्दिर की तीन परिक्रमा कर कैलाश के लिए रवाना हुई! भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर भक्तों ने पुष्प, अक्षत्रो से अगुवाई की तथा लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर विश्व समृद्धि की कामना की! भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने खेत – खलिहानों में नृत्य कर पाव गाँव पहुंची जहाँ पर ग्रामीणों ने परम्परानुसार अर्ध्य अर्पित कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की! भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के चिलियाखोड़, पगेर, बनियाकुण्ड व चोपता यात्रा पडावो पर पहुंचने पर स्थानीय व्यापारियों व देश – विदेश के श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया! इस मौके पर प्रधान विजयपाल नेगी, मठापति राम प्रसाद मैठाणी, प्रबन्धक बलवीर सिंह नेगी, मुकेश मैठाणी, प्रकाश मैठाणी, अजय मैठाणी, चन्द्र मोहन बजवाल सहित विभिन्न गांवों के हजारों श्रद्धालु व हक – हकूकधारी, पंच पुरोहित मौजूद थे!

  • Related Posts

    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट              (नया अध्याय, देहरादून)       जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन     अल्मोड़ा:  दिनांक 9…

    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                        (नया अध्याय)          राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गजल

    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    • By User
    • May 10, 2026
    • 15 views
    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 18 views
    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    • By User
    • May 10, 2026
    • 17 views
    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 4 views
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    शाश्वत नाम तुम्हारा

    • By User
    • May 9, 2026
    • 18 views
    शाश्वत नाम तुम्हारा