ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत।
वन विभाग ने फिर पकड़ी अवैध लीसे की बड़ी खेप।
जनपद में अवैध लीसे का कारोबार लगातार फल फूल रहा है। एक बार फ़िर वन विभाग की टीम ने अवैध लीसे के भरे 205 टिन बरामद किये है। जिसकी कीमत लाखो रुपए बताई जा रही है।
जागेश्वर वन क्षेत्राधिकारी केवलानंद पांडे ने बताया कि 15 अगस्त को उन्हें मुखबीर से सूचना थी जिसके बाद वे तत्काल वन विभाग की टीम के साथ क्षेत्र में गए , क्षेत्र में धौलादेवी द्योलीबगड़ मोटर मार्ग पर मलाण के पास सड़क किनारे 205 लीसे से भरे टिन बरामद किये गये।जिन्हें जब्त कर तत्काल लीसा डीपो धौलादेवी लाया गया है। बरामद लीसे की कीमत करीब 3 लाख रुपये है। उन्होनें बताया कि मामले में भारतीय वन अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। और मामले की जांच की जा रही है। और जांच के दौरान जो भी दोषी व्यक्ति प्रकाश में आयेगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। और छापेमारी की करवाई आगे भी जारी रहेगी।









