विनेश फोगाट ने संन्‍यास लेने का किया एलान, सोशल मीडिया पर ‘शेरनी’ लिख बढ़ाया हौसला

Spread the love

मंडी। भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के साथ आज पूरा देश खड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर फिल्‍मी स्‍टार भी विनेश का हौसला बढ़ा रहे हैं।

विनेश फोगाट ने गुरुवार को संन्‍यास लेने का एलान कर दिया है। विनेश ओलंपिक (Paris Olympics 2024) के फाइनल में जाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। हालांकि फाइनल से पहले विनेश फोगाट के 100 ग्राम वजन अधिक होने के चलते बाहर कर दिया गया।

कंगना ने विनेश का बढ़ाया हौसला

मंडी सांसद कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विनेश को ‘शेरनी’ कहकर संबोधित किया। कंगना ने भारतीय रेसलर के लिए एक पोस्‍ट भी शेयर की जिस पर लिखा है, ‘मत रो विनेश, आपके साथ खड़ा है पूरा देश।’ विनेश के साथ आज पूरा देश खड़ा है और उनके पक्ष में पोस्‍ट डालकर उनका हौसला बढ़ा रहा है।

कंगना ने विनेश पर पहले कसा था तंज

मंडी सांसद ने विनेश के फाइनल में जाने के बाद भी अपनी प्रतिक्रया साझा की थी। उन्‍होंने रेसलर पर तंज कसते हुए कहा था कि फाइनल में जगह बनाने के लिए विनेश फोगाट को बधाई। साथ ही उन्‍होंने कहा था कि एक समय था जब विनेश ने विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था, जिनमें ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ जैसे नारे लगाने के बाद भी उन्‍हें देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। इसके बाद से कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा था।

हरियाणा में मिलेगा खास सम्‍मान

विनेश फोगाट ने ओलंपिक के इस परिणाम के बाद रेसलिंग से संन्‍यास ले लिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी उनके लिए खास एलान किया है। सीएम सैनी ने कहा है कि विनेश को पदक विजेता की तरह ही हरियाणा में सम्‍मान दिया जाएगा।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।