विश्वास सोशल वेल्फेयर सोसाइटी में मना शिक्षक दिवस।

Spread the love

ब्यूरो छत्तीसगढः सुनील चिंचोलकर।

सीखने की कोई उम्र नहीं होती: शकुंतला ठाकुर।

विश्वास सोशल वेल्फेयर सोसाइटी में मना शिक्षक दिवस।

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः संस्था विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी ( उपासना एजुकेशन ट्रस्ट) जरहाभाठा में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान किया तथा शिक्षकगण ने भी आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन जीने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने विचार प्रकट किये गए जिसमें बताया गया की डॉ. राधाकृष्णन की जयंती 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है। उनका मानना था कि शिक्षकों को समाज में एक विशेष स्थान मिलना चाहिए और शिक्षक दिवस इसी विचार को जीवित रखता है। विद्यार्थियों द्वारा भाषण,नृत्य बहुत से छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उसलापुर स्कूल की प्रिंसिपल शकुंतला ठाकुर ने बच्चों को स्वावलंबन के लिए प्रेरित किया। शकुंतला ठाकुर ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। आदमी ज़िंदगी भर सीखता रहता है। लिंगियाडीह स्कूल की व्याख्याता रश्मि गुप्ता ने छत्तीसगढ़ी और हिंदी में कविताओं के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अनंत करुणा स्कूल की प्रिंसिपल सुलक्षणा शेफर्ड ने मेडिकल के विद्यार्थियों को जीवन में अच्छा करने को प्रोत्साहित किया।

बता दें कि विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी विगत 9 सालों से कार्य कर रही एक गैर सरकारी संस्था है जो स्वरोजगार हेतु मेडिकल प्रशिक्षण, स्वयं सेवी संस्थाओं की महिलाओं को प्रशिक्षण देने, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति जैसे कार्यों में अनवरत कार्य कर रही है। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। संस्था सचिव संध्या चंद्रसेन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विनय साहू ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मिंटू अरोरा, सचिव संध्या चंद्रसेन, मनीषा सैमुएल, महिमा, संजना,सुनाक्षी,संतोषी,संजना यादव,पायल एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)