मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में सवारी बस को लूटने के मामला आया सामने, घटना के बाद हो गए फरारc

Spread the love

न​ई दिल्ली। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में दो बदमाशों ने बस को रोककर महिलाओं के जेवर छीन लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। हालांकि इस दौरान उनकी बाइक मौके पर छूट गई। पुलिस बाइक को बरामद का उसके आधार पर छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में हथियार सहित दो बदमाशों ने एक बस को रोक लिया। यह बस छतरपुर से सतना की ओर जा रही थी। बस रोककर बदमाश अंदर घुसे और बंदूक के दम पर महिलाओं से आभूषण छीन लिए। यह घटना शुक्रवार सुबह 7:20 बजे की है। पथरिया तिराहे पर बदमाशों ने बस रोककर लूटपाट का अंजाम दिया। फायरिंग करते हुए ये दोनों बदमाश बस में घुसे थे।

पुलिस ने बरामद की बाइक

वारदात को अंजाम देकर ये बदमाश भागने में सफल रहे। हालांकि भागने के दौरान उनकी बाइक घटनास्थल पर ही छूट गई। पुलिस ने इस बाइक को बरामद कर लिया है। बाइक का नंबर एमपी 16 जेड डी 9340 है, जिसके आधार पर बदमाशों की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के संदर्भ में पुलिस अधिकारी सलिल शर्मा ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बदमाशों के जल्द ही गिरफ्त में होने की बात कही।

ड्राइवर ने यात्री समझकर रोकी थी बस

घटना के बाद ड्राइवर के अनुसार बदमाशों ने पहले हाथ से बस को रोकने का इशारा किया। तब यात्री समझकर बस रोक दी गई। इसके बाद ये आरोपी बस में घुसे और कट्टा निकालकर लोगों को डराने लगे। लोगों को डराकर महिलाओं से गहने और पैसे लूट लिए। जब यात्रियों ने विरोध किया तो कट्टे से बदमाशों ने फायर किया। साथ की कंडक्टर से भी रुपए लूटकर भाग गए। भागते समय लुटेरों ने अपनी बाइक घटनास्थल पर ही छोड़ दी।

  • Related Posts

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    Spread the love

    Spread the love    अंजनी सक्सेना                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं…

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड  (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     सिस्टम समझें,,,  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।