एलटी शिक्षकों की मांग हुई पूरी, सेवा नियमावली में हुआ संसोधन

Spread the love

देहरादून। राज्य में सहायक अध्यापकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। सरकार एलटी शिक्षकों की सेवा नियमावली में संशोधन करते हुए जल्द ही एसओपी जारी करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा सहायक अध्यापकों को स्थानांतरण में छूट देने के बाद अब इन शिक्षकों के एक तरफ अंतर मंडलीय स्थानांतरण हो सकेंगे, तो वही ऐसा होने से प्रदेश के कई शिक्षकों को अपनी इच्छित जिलों में नियुक्ति का मौका मिल सकेगा। हालांकि, राज्य सरकार ने सहायक अध्यापकों को अपने पूरे सेवा काल में एक बार ही संवर्ग परिवर्तन करने का मौका देने का फैसला लिया है।

राज्य में सहायक अध्यापकों को संवर्ग परिवर्तन का मौका तभी मिलेगा जब वह अपने मूल संवर्ग में कम से कम 5 साल की संतोषजनक सेवा पूरी कर लेंगे। ऐसे शिक्षकों को अपनी 5 साल की सेवा पूरी करने के बाद दूसरे मंडल में स्थानांतरण के लिए मौका मिल सकता है। राज्य के ऐसे कई शिक्षकों को फायदा मिलने जा रहा है जो पिछले लंबे समय से तमाम वजहों के कारण अपने संपर्क में बदलाव की मांग कर रहे थे। इसी को देखते हुए शिक्षकों की लंबे समय से सरकार से नियमों में संशोधन की भी मांग की जा रही थी।

राज्य में सालों पुरानी इस मांग पर विचार करते हुए सरकार ने इस पर सकारात्मक निर्णय लिया है। हालांकि, इस मामले में राज्य सरकार की तरफ से एसओपी जारी किया जाना बाकी है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा सहायक अध्यापकों को मंडल बदलने में अब यह नया नियम सहायक हो सकेगा। दूसरे मंडल में तैनाती लेने के बाद संबंधित शिक्षक अपने नए संवर्ग में सबसे जूनियर माने जाएंगे। इसके लिए शिक्षकों द्वारा अपने मंडल में ही आवेदन करने होंगे इसके बाद निदेशक माध्यमिक शिक्षा के स्तर पर इस पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, शासन स्तर पर गठित समिति से भी इसका अनुमोदन लेना होगा।

अंतर मंडलीय स्थानांतरण में पारदर्शिता के लिए शासन स्तर पर अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में पांच सदस्य समिति गठित की गई है। इसमें अपर सचिव शिक्षा के अलावा अपर सचिव कार्मिक, संयुक्त सचिव माध्यमिक शिक्षा, उपसचिव और अनुसचिव माध्यमिक शिक्षा भी सदस्य के तौर पर काम करेंगे।

  • Related Posts

    चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, देहरादून)       चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के…

    न्यू इंद्र कॉलोनी खत्याड़ी में जन मिलन कार्यक्रम आयोजित, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट            (नया अध्याय, देहरादून)               न्यू इंद्र कॉलोनी खत्याड़ी में जन मिलन कार्यक्रम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नशे के खिलाफ लगातार पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही है कार्रवाई 

    • By User
    • May 10, 2026
    • 4 views
    नशे के खिलाफ लगातार पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही है कार्रवाई 

    ममत्व की छांव

    • By User
    • May 10, 2026
    • 6 views
    ममत्व की छांव

    कहलाती है माँ.

    • By User
    • May 10, 2026
    • 20 views
    कहलाती है माँ.

    भारत की साझी संस्कृति के सूत्रधार डॉ. जाकिर हुसैन

    • By User
    • May 10, 2026
    • 18 views
    भारत की साझी संस्कृति के सूत्रधार डॉ. जाकिर हुसैन

    फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 19 views
    फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा के खिलाफ किया गया रोष प्रदर्शन।

    देवर्षि नारद जी के आदर्शों से ही संभव है जन-कल्याणकारी पत्रकारिता

    • By User
    • May 10, 2026
    • 7 views
    देवर्षि नारद जी के आदर्शों से ही संभव है जन-कल्याणकारी पत्रकारिता