संवाददाता आगर-मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।
आगामी त्यौहार शांति एवं सोहर्द्र से मनाये -कलेक्टर श्री सिंह
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।
आगर-मालवा : जिले के नागरिक आगामी सभी त्यौहार शांति एवं सोहर्द्र पूर्ण वातावरण में एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं भाईचारे की भावना रखते हुए मनाएं। यह बात कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा, कबीर जंयती, मोहर्रम को लेकर आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। कलेक्टर ने आगामी त्यौहारों के दौरान होने वाले आयोजनों की जानकारी लेकर नगरीय निकाय सीएमओ को साफ-सफाई पेयजल व्यवस्था एवं अधीक्षण यंत्री विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत सप्लाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ईदुज्जुहा के दिन कचरा संग्रहण गाड़ी दिन में दो बार कचरा संग्रहण करें। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय शांति एवं कानून व्यवस्थाओं को बनाएं रखने हेतु आवश्यकतानुसार राजस्व एवं पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, शांति भंग करने वाले आसामाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विधायक श्री मधु गहलोत ने भी जिलेवासियों से सभी त्यौहारों को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।
कलेक्टर ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु निरन्तर सार्थक प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि एनएचआई के माध्यम से एनएच पर तनोड़िया से सोयत तक 5 हजार “सड़क स्टड“ लगाये जाएंगे, जिससे रात के समय अंधेरे से होने वाली सड़क दुर्घटनाएं कम हो। कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटना संभावित क्षेत्र एसडीएम कार्यालय, आरटीओ एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के पास सहित चार स्थानों पर हाईमास्क एवं सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। जिससे सड़क घटनाओं में वाहनों की पहचान हो सकें। चिन्हित ब्लैक स्पॉटो पर स्पीड लिमिट पट्टी एवं संकेतक बोर्ड लगाएं जाएंगे। एनएचआई से जुड़ने वाली पीडब्ल्यूडी, एमपीआरडीसी एवं नगरीय निकायों की सभी सड़कों के चिन्हित 167 पाईंट पर स्पीड ब्रेकरों का निर्माण करवाया जाएगा।
कलेक्टर ने राहवीर योजना की जानकारी देते हुए बताया कि योजना अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में 1 घंटे के गोल्डन पीरियड में पीड़ित व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने पर मदद करने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि शासन नियमानुसार प्रदान की जाएगी। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर एक सकारात्मक संदेश समाज मे देने की अपील की गई,
जिससे कि सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध करने के लिए लोग आगे आए। कलेक्टर ने बताया कि पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा अंतर्गत आवश्यकता पड़ने पर गंभीर स्थिति में व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए हवाई परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके इसके लिये आगर एवं सुसनेर में हेलीपैड की व्यवस्था है। जिसमें योजना में आयुष्मान कार्ड धारी व्यक्ति को निःशुल्क सेवाएँ प्राप्त होगी।
पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जिले के सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें। दो पहिया वाहन के संचालन के दौरान हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाएं। एसपी ने कहा कि यातायात जागरूकता के लिऐ जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये जाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाई जा रही है। जनसहयोग के माध्यम से गायों के गले में चमकीला रेडियम लगाया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष श्री पटेल ने भी बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा भी अपने-अपने सुझाव दिये गए।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, एसडीएम आगर किरण बरबडे, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा, भेरूसिंह चौहान, टीआई शशि उपाध्याय, शांति समिति के सदस्य श्री दिनेश परमार, अशोक प्रजापत, शहर काजी वसुद्दीन, शमीउल्ला कुरैशी, शनाउल्ला कुरैशी, नगर पालिका सीएमओ पवन कुमार फुलफकीर सहित शांति समिति के अन्य सदस्य, प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।







