काव्य रत्न डॉ0 रामबली मिश्र, वाराणसी।
आत्मविश्वास
मैं सुंदर काम किया करता।
गंदे कृत्यों से नित डरता।।
अति विश्वास भरा है उर में।
दृढ़ता रहती अन्तःपुर में।।
आलोचन से दूर खड़ा हूँ।
बना प्रशंसक सदा पड़ा हूँ।।
आत्मद्वार का मैं प्रहरी हूँ।
जीवों से दोस्ती गहरी है।।
राष्ट्र भक्ति अतिशय प्यारी है।
मातृभूमि अतुलित न्यारी है।।
बहुत निराली सतसंगति है।
अति मोहक परामर्थिक कृति है।।
मानवता में मन रमता है।
सच्चाई में दिल लगता है।।
न्याय पंथ का मैं अनुगामी।
मन- काया हरदम निष्कामी।।







