जिला पंचायत अध्यक्ष बोली ध्रुवीकरण राजनीति से हटकर सभी सदस्यों को मिलेगा उचित सम्मान।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट।

 

 

जिला पंचायत अध्यक्ष बोली ध्रुवीकरण राजनीति से हटकर सभी सदस्यों को मिलेगा उचित सम्मान।

 

 

तेजी से होंगे विकास कार्य पंचायत की आय बढ़ेगी कार्य योजना पर होगा अमल।

 

 

 

                अल्मोड़ाः आज जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने कहा कि ध्रुवीकरण से हटकर सभी जिला पंचायत सदस्यों को उचित सम्मान देकर जिले में विकास कार्यों को अंजाम दिया जाएगा और सामूहिक प्रयासों से अल्मोड़ा की जिला पंचायत को आदर्श जिला पंचायत बनाया जाएगा। इसके साथ ही जिला पंचायत की आय बढ़ाने के लिए अनेकों कार्यों को करने की बात कही है।

 

आज शुक्रवार को चौघानपाटा सिथत अपने आवास पर पत्रकारो से वार्ता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बातचीत में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने कहा कि जिले में जिला पंचायत की परिस्थितियों,भवनों, भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए चारदीवारी करते हुए रखरखाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डाक बंगलों समेत हवालबाग, भिकियासैंण, द्वाराहाट एवं चौघानपाटा सिथत जिला पंचायत के आवासीय परिसरों व गैराजों का जीर्णोद्धार करते हुए जिला पंचायत की आय में वृद्धि करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से लाइसेंस, कर,विभव कर,यूजर चार्ज से जिला पंचायत को प्राप्त होने वाली आय में निरन्तर वृद्धि करने का निरन्तर प्रयास किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, हेमा गैड़ा, गोपाल गैड़ा आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)