देहरादून। आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को खाद्य आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश संगठन रेवाधर बृजवासी ने कहा कि खाद्य मंत्री ने दीपावली से पहले सितंबर माह तक के लाभांश के भुगतान को आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक कोई भुगतान नहीं किया गया है।
जनवरी 2025 से 10 माह का भुगतान लंबित है। वहीं, विभाग की ओर से केंद्रांश और राज्यांश का कुल 37 करोड़ रुपये जारी किया गया है, जो बेहद कम है। अभी तक कोरोनाकाल और ओएनओआरसी के लाभांश और भाड़े का भी भुगतान नहीं हुआ है।
कहा, अगर भुगतान जल्द नहीं किया जाता है और राज्य खाद्य योजना में बायोमैट्रिक राशन वितरण में छूट का पुन: आदेश जारी नहीं किया जाता है तो पांच नवंबर से खाद्य आयुक्त कार्यालय पर प्रदेशभर के डीलर तालाबंदी करते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चौहान, अनिल कक्कड़, विनोद गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, पंकज, नरेेंद्र शर्मा, राममूर्ति गुप्ता आदि मौजूद रहे।








