ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में कल से बड़ी धूमधाम के साथ शुरू होने जा रहा है “गोल्ज्यू महोत्सव”जिसमें होंगी तमाम प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम।
अल्मोड़ाः सांस्कृतिक नगरी में कल 30अक्टूबर 2025 से “गोलज्यू महोत्सव” का शुभारंभ मल्ला महल अल्मोड़ा में होने जा रहा है।इस महोत्सव का आयोजन संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति अल्मोड़ा द्वारा किया जा रहा है। यह महोत्सव सात दिनों तक चलेगा। महोत्सव के प्रथम दिवस में सुबह दस बजे से जीजीआईसी से बाजार होते हुए मल्ला महल तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
मंगलवार को एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के प्रथम दिवस में प्रात:दस बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी, दोपहर एक बजे मुख्य अतिथि द्वारा विधिवत उद्घाटन किया जाएगा,शाम छः बजे से अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी तथा रात नौ बजे से स्टार नाइट होगा जिसमें लोक गायक कल्याण बोरा व सूरज प्रकाश द्वारा अपनी प्रस्तुति देंगे। 31अक्टूबर को युवा कल्याण विभाग की ओर से युवा महोत्सव, लोक नृत्य, लोक गायन प्रतियोगिता, महिला भजन प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। स्टार नाइट में दीपिका राज और नवीन पाठक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
एक नवंबर को विद्यालय सामुहिक लोक नृत्य प्रतियोगिता,, महिला गायन, उत्तराखंड लोक नृत्य प्रतियोगिता होगी। इस दिन स्टार नाइट में राकेश खनवाल व ज्योति कोहली अपनी प्रस्तुति देंगे।
हरीश कनवाल ने बताया कि दो नवंबर को नृत्य प्रतियोगिता होगी और स्टार नाइट में जितेंद्र तोमक्याल व महिपाल मेहता अपनी मधुर आवाज से प्रस्तुति देंगे। तीन नवंबर को एकल गायन प्रतियोगिता, पुरुष व महिला उत्तराखंड लोक गीत प्रतियोगिता होगी।इस दिन स्टार नाइट में इंदर आर्या व रुचि आर्या अपनी प्रस्तुति देंगे। समिति के आयोजक प्रकाश बिष्ट ने बताया कि चार नवंबर को महिला एकल गायन प्रतियोगिता, महिला गायन प्रतियोगिता, शगुन आंखर प्रतियोगिता होगी तथा स्टार नाइट में ललित मोहन जोशी व दीवान कनवाल कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। पांच नवंबर को महिला पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता और कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस दिन स्टार नाइट में पंजाबी गायक कर्मराज कर्मा एंड पार्टी अपनी प्रस्तुति देंगे।
इस अवसर पर वहां समिति के अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, प्रकाश बिष्ट, राधा बिष्ट, अखिलेश थापा,लता तिवारी, पूरन रौतेला, रवि चौहान, मयंक बिष्ट, ललित बिष्ट आदि लोग मौजूद थे।








