डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या।
(नया अध्याय, देहरादून)
गजल
लगी आग दिल में अभी आ बुझा दो।
जले आशियाँ पर नया घर बसा दो।।
रहा है तड़प दिल तुम्हारे लिए ही।
कोई गीत प्यारा सा इसको सुना दो।।
उजड़ा हुआ लगता दिल का चमन ये।
महकता जरा एक गुल तो खिला दो।।
हुआ एक अरसा नहीं देख पाए।
झलक माहताबी तो आकर दिखा दो।।
बीते हुए कल की बातें न करना।
तीखी-कड़ी बातें अब तो भुला दो।।
माना ज़माने में नफरत भरी है।
अभी प्रेम का एक दीपक जला दो।।
भौंहें तनी थीं भले चाहे जितनी।
उन्हें भूलकर अब जरा मुस्कुरा दो।।







