मनोज शाह ‘मानस’
नारायणा गांव,
नई दिल्ली
(नया अध्याय, देहरादून)
“मन बिखरा हुआ है…”
भाग्य बिखरा नहीं है
मन बिखरा हुआ है..
देश बिखरा नहीं है
व्यवस्था बिखरा हुआ है..
शासन बिखरा नहीं है
सत्ता बिखरा हुआ है..
सम्मान बिखरा नहीं है
स्वाभिमान बिखरा हुआ है..
संविधान बिखरा नहीं है
सोच बिखरा हुआ है..
जनता बिखरा नहीं है
नेता बिखरा हुआ है..
वाद बिखरा नहीं है
प्रतिवाद बिखरा हुआ है..
संघर्ष बिखरा नहीं है
साहस बिखरा हुआ है..
धन बिखरा नहीं है
धनाढ्य बिखरा हुआ है..
वो बिखरा नहीं है
मैं बिखरा हुआ हूं..!







