सिंहासन
कलम गर चली डगमगाए सिंहासन
भरी नींद में जग भी जाए सिंहासन
हंसते को कब तक रुलाए सिंहासन
कभी तो किसी काम आए सिंहासन
बिना काम मुझको ना भाए सिंहासन
करे कुछ तो फिर से वो पाए सिंहासन
ये सत्ता, सिंहासन उन्हीं को मुबारक
हमें सिर्फ छोड़े भी रहने के लायक
सिंहासन उन्हें जान से भी है प्यारा
चखे स्वाद उसका वो चाहे दोबारा
मगर लोकशाही का अद्भुत नजारा
चढ़ाया था जिसने उसी ने उतारा!
परिचय
विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं यथा वागर्थ साहित्य अमृत अहा जिंदगी हिमाचल दस्तक कथाबिंब सरस्वती विश्वगाथा प्राची उदंती ककसाड़ नवकिरण अणुव्रत हिमप्रस्थ जनमोर्चा जनज्वार आदि में रचनाएं निरंतर प्रकाशित।
एक कविता संग्रह,, पुकार,, वर्ष 2014 में प्रकाशित