सम्पादक
युगपुरुष कविवर ‘सूर्य’
प्रखर आध्यात्मिक विचारक एवं साहित्यकार
संवाहक: भारतीय संस्कृति एवं मानवीय मूल्य
समाज-सुधारक एवं समरसता के उपासक।
(नया अध्याय, देहरादून)
॥ धैर्य का सूर्य ॥ (कविता)
जो आज हृदय के कोने में,
कुछ रिक्त, अधूरा लगता है,
जो अंतर्मन की गहराइयों में,
एक टीस पुरानी जगता है।
वही शून्यता, वही कमी,
एक दिन प्रखर प्रकाश बनेगी,
तेरे जीवन के अम्बर में,
वह सूर्य बन कर चमकेगी।
पर शर्त बस इतनी सी, हे राही,
तुझे अडिग मार्ग पर टिकना होगा,
विपदाओं के काले बादलों से,
बिना झुके ही भिड़ना होगा।
धीरज की डोर न छूटने पाए,
मन में अटूट विश्वास रहे,
चाहे जितनी हो रात घनी,
पर भोर की मन में प्यास रहे।
होठों पर तू मौन साध ले,
अंतस में शक्ति संचय कर,
वक़्त खुद तेरी गवाही देगा,
तू बस धीरज से निश्चय कर।
यही अधूरापन कल तेरी,
पूर्णता का आधार बनेगा,
जो शून्य लगा था आज तुझे,
वही कल भव्य संसार बनेगा।







