राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
काजल की कोठरी है दुनियां,
सपनों से भी सुहानी है दुनियां।
नींदों के साये में बसी यादें,
दौलत की रवानी है दुनियां।
आंसुओं से सजती है हर शाम,
ज़ख्मों की निशानी है दुनियां।
तारों की चादर ओढ़े चाँदनी,
सितारों की कहानी है दुनियां।
ग़म की महफ़िल में हँसी बातें,
उम्मीदों की मेहरबानी है दुनियां।
मोहब्बत के रंगों से रंगी हर सूरत,
टूटे – इश्क की ब़यानी है दुनियां।







