अविश्वास है, तो है …

Spread the love

 

सुधाकर आशावादी

 

                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

                           व्यंग्य :

 

अविश्वास है, तो है …

 

 

 

मुझे अविश्वास प्रस्ताव लाना है। 

मुझे नहीं हमें कहो, तुम अकेले अविश्वास प्रस्ताव नहीं ला सकते, पर अविश्वास प्रस्ताव लाना क्यों है ?

हैड मास्टर मुझे क्लास में बोलने नहीं देता।

क्यों बोलने नहीं देता ?

मुझे क्या पता, क्यों नहीं बोलने देता, मैं कुछ भी बोलता हूँ, तो कहता है, कि विषय पर बोलो।

क्या तुम विषय पर नहीं बोलते ?

मैं अपने हिसाब से अपने विषय पर बोलता हूँ। कभी बोलता हूँ, कभी नहीं भी बोलता।

हैड मास्टर सही तो बोलता है, विषय पर बोलोगे, तो बोलने देगा।

मैं कुछ नहीं जानता, मैं इतना जानता हूँ, कि मैं ही विषय पर बोलता हूँ, मेरे अलावा कोई ऐसे विषय पर नहीं बोलता, जैसे विषय पर मैं बोलता हूँ।

कोई तो कारण होगा, जो तुम्हें बोलने से रोका जाता है ?

यह तो वही जाने, अब मुझे उसके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाना है।

अविश्वास प्रस्ताव में क्या कहेंगे ?

यही, कि हेडमास्टर भेदभाव करता है। अपने चहेते बालकों को बोलने की परमीशन देता है ,जब भी मैं बोलने के लिए खड़ा होता हूँ, तो रोक टोक करता है।

कोई तो कारण होगा ?

मैं इतिहास की क्लास में खड़े होकर जब जूडो कराटे के दांव समझाता हूँ, तो वह कहता है विषय पर बोलो।

सही तो कहता है, विषय पर बोलो, जब विषय से भटक कर उटपटांग बेसिर पैर की बातें करोगे तो वह विषय पर बोलने के लिए कहेगा ही।

मैं विषय पर ही तो बोलता हूँ।

क्लास के विषय पर या अपने विषय पर।

अपने मनमाफिक विषय पर, जो मैं बोलना चाहता हूँ, बोलता हूँ।

क्लास के विषय पर बोलना चाहिए।

मेरी मर्जी, मैं किसी भी विषय पर बोलूं। जो विषय मेरी समझ में आएगा, उसी पर तो बोलूंगा।

कोई बात नहीं, पर इसमें अविश्वास की बात कहाँ से आ गई ?

मुझे ऐसा मास्टर नहीं चाहिए, जो मुझे बोलने से रोके, मेरे मुँह पर टेप चिपकाने की कोशिश करें। आखिर मैं स्वतंत्र देश का स्वतंत्र नागरिक हूँ। मुझे अपने मन की बात करने का पूरा अधिकार है।

यह तो बताओ, कि अविश्वास प्रस्ताव लाने से हासिल क्या होगा ?

अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे, हेडमास्टर को हटाएंगे।

क्या तुम्हें विश्वास है, कि तुम हेडमास्टर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को पास करा पाओगे ? अपने साथियों का इतना समर्थन जुटा पाओगे, कि हेडमास्टर को हटाया जा सके।

मुझे पास फेल से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं बार बार फेल होता हूँ, फिर भी हिम्मत नहीं हारता।

तुम हिम्मत नहीं हारते, मगर तुम्हारा साथ निभाने वालों की तो बेइज्जती होती है।

होती रहे, मुझे क्या, मुझे तो अविश्वास प्रस्ताव लाना है, हेडमास्टर को सबक सिखाना है।

यदि अविश्वास प्रस्ताव फेल हो गया, तब किस मुँह से हेडमास्टर के सम्मुख जाओगे ?

इसी मुँह से जिससे हर बार जाता हूँ ।

अपनी नहीं तो अपने साथियों की इज्जत का तो ध्यान रखो ।

इज्जत बेइज्जत से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

लगता है कि तुम नहीं सुधरोगे। 

यह सुधरना किस चिड़िया का नाम है ?

 

तुम्हारे लिए किसी चिड़िया का नहीं। जाओ विदेश घूम आओ, मौज मस्ती सैर सपाटा कर आओ, बाकी हम हैं न, तुम्हारी हर सनक का बचाव करने ले लिए।  (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।