संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय)
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कन्नौज: 07 अप्रैल — जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इन्दरगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना इन्दरगढ़ क्षेत्र की पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी मोन्टू उर्फ ओमप्रकाश निवासी हिन्दूपुर बरौनाकला, थाना एरवाकटरा, जनपद औरैया ने शादी का झूठा झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया।
इस मामले में थाना इन्दरगढ़ पर मुकदमा संख्या 076/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी को ग्राम कचाटीपुर, झुलनापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक राहुल पाल, कांस्टेबल आशीष अवस्थी व कांस्टेबल सौरभ सिंह की अहम भूमिका रही।







