संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय)
उपनिरीक्षक ध्यानेंद्र प्रताप सिंह का निरीक्षक पद पर पदोन्नति, एसपी ने लगाए स्टार।
कन्नौज: थाना गुरसहायगंज में तैनात उपनिरीक्षक ध्यानेंद्र प्रताप सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने उन्हें स्टार लगाकर अलंकृत किया।
पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर ध्यानेंद्र प्रताप सिंह की कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।







